फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP worker beaten after Chaudhary Jayant public meeting in Meerut, video goes viral

Election 2024 : चौधरी जयंत की सभा के बाद भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा नेता को पीटा, देखिए वीडियो

Wed, 17 Apr 2024 08:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2024 08:45 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में चौधरी जयंत की जनसभा के बाद भाजपा नेता की पिटाई कर दी गई। बताया गया कि रालोद के कार्यकर्ताओं ने पीटा है।

विज्ञापन
BJP worker beaten after Chaudhary Jayant public meeting in Meerut, video goes viral
भाजपा कार्यकर्ता को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के मवाना में बुधवार को जयंत चौधरी की सभा होने के बाद भाजपा और रालोद कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


बताया गया कि जनसभा के दौरान कुछ लोगों को मंच पर जाने से रोक दिया गया था। जिन्हें रोका गया, उनका नाम सूची में नहीं था। वहीं, मंच से रोकने पर लोगों ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद एक कार्यकर्ता मंच पर पहुंच गया, जिस पर किसी ने टिप्पणी कर दी। वहीं, जैसे ही सभा समाप्त हुई तो चौधरी जयंत का काफिला वहां से चला गया। सभी नेता भी वहां से गले गए थे। लेकिन उक्त युवक ने फिर से टिप्पणी कर दी गई। इस पर मामला बिगड़ गया और हाथापाई होने लगी। 

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक

वहीं, हाथापाई होती देख स्थानीय नेताओं ने मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि जिसकी पिटाई की गई, वह भाजपा नेता है। इस संबंध में रालोद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक ने मामले से अभिज्ञता जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में  जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed