फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Priyanka Road Show: Priyanka Gandhi road show in Saharanpur loksabha today

UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक

Wed, 17 Apr 2024 01:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

सहारनपुर में आज प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर तंज कसे। 

विज्ञापन
Priyanka Road Show: Priyanka Gandhi road show in Saharanpur loksabha today
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : एक्स/कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को सहारनपुर की गोल कोठी से लेकर कुतुबशेर थाने तक रोड शो किया। करीब एक घंटा चले रोड शो में प्रियंका गांधी ने लगभग 12 मिनट जनता को संबोधित भी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी पर खूब तंज कसे। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं।

विज्ञापन


रोड शो अधिकतर मुस्लिम आबादी के बीच से गुजरा। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में वोट की अपील की। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से अभी तक एक भी स्टार प्रचारक जिले में नहीं आया। कांग्रेस की ओर से आज पिय्रंका इस लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में पहली बार प्रचार मैदान में पहुंचीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा हैं, मोदी को सत्य नहीं सत्ता चाहिए : प्रियंका
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी को भी याद करते हुए कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
 

Priyanka Road Show: Priyanka Gandhi road show in Saharanpur loksabha today
रोड शो के लिए जुटे समर्थक - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया और अडानी अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा सरकार ने हमेशा अमीरों की जेबें भरी हैं। गरीब को कुछ नहीं मिला इलेक्ट्रोल बॉन्ड स्कीम भी भाजपा लेकर आई थी और वह इस सूची के नाम गोपनीय रखना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नाम उजागर करने के आदेश दिए तो भाजपा की पोल खुल गई।

जो कंपनी 180 करोड रुपए का मुनाफा कमा रही है, वह कंपनी 1100 करोड रुपए का चंदा भाजपा को दे रही है। आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है? मोदी ने काला धन लाने के लिए कहा था। क्या आया? जीएसटी आई, जिसने व्यापारियों की कमर तोड़ दी।

सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। मेरी जनता से अपील है कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भाई इमरान को भारी मतों से जिताएं। आने वाले 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।

मुस्लिम आबादी पर केंद्रित रहा होगा प्रियंका गांधी का रोड शो
इस बार लोकसभा चुनाव में अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई बड़ा स्टार प्रचारक जिले में नहीं आया। पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने पहुंचीं।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद सहारनपुर में गोली कोठी से रोड शो शुरू किया।

रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह का पुल, रांघडो का पुल और कुतबशेर होते हुए अधिकतर क्षेत्र मुस्लिम आबादी  से गुजरा और लकड़ी बाजार, कम्बौह का पुल, रांघड़ो का पुल, कुतुबशेर होते हुए गुरू सिंघ सभा गुरुद्वारा, गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुआ I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed