फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP State President swatantra dev singh injured in a program in Muzaffarnagar

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की हादसे में अंगुली कटी, अस्पताल पहुंचे डीएम-एसएसपी और कार्यकर्ता

Tue, 13 Aug 2019 12:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Aug 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP State President swatantra dev singh injured in a program in Muzaffarnagar
हादसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अंगुली कट गई - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वागत कार्यक्रम के दौरान वाहन से नीचे उतरते समय घायल हो गए। उनकी दाएं हाथ की अंगुली कट गई। उन्हें वर्धमान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया। 

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को एआरटीओ कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करना था। जिले की सीमा में प्रवेश के दौरान स्वतंत्र देव सिंह का जगह-जगह स्वागत हो रहा था। सैकड़ों कारों का काफिला उनके साथ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान खुले डीसीएम में सवार थे। उनके साथ भाजपा के विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद थे। डीसीएम बार-बार जाम में फंस रहा था। 
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री ने भाजपा नेताओं से उन्हें कार में बैठाने के लिए कहा। शहर के सरकुलर रोड पर शाकुंतलम कॉलोनी के सामने वे डीसीएम से उतरकर कार में बैठने जा रहे थे। इसी समय उनकी अंगुली डीसीएम के तार में फंस कर कट गई। उनके घायल होने पर उन्हें कार से महावीर चौक स्थित वर्धमान अस्पताल में लाया गया। हॉस्पिटल में डॉ. मुकेश जैन ने उनकी सर्जरी की। डॉक्टर ने उन्हें हॉस्पिटल में ही भर्ती कर लिया है और किसी से मिलने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव भी हॉस्पिटल पहुंचे। मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर और शामली के भाजपा नेता बड़ी संख्या में हॉस्पिटल के बाहर एकत्र हो गए। 

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह का ऑपरेशन हो गया है और वह ठीक हैं। डॉक्टर ने फिलहाल हॉस्पिटल में ही आराम करने की सलाह दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed