फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP regional president Mohit Beniwal said that BJP will win this time with more victories

यूपी: मेरठ पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, मोहित बेनीवाल बोले- असली किसान खेतों में, और ज्यादा सीटों से जीतेगी भाजपा

Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
सार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि बॉर्डर पर जो बैठे हैं, वो राजनीति कर रहे हैं, असली किसान तो खेतों में हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो कार्य किए हैं, उनके दम पर भाजपा 2022 में और ज्यादा बहुमत से जीतेगी।

विज्ञापन
BJP regional president Mohit Beniwal said that BJP will win this time with more victories
भाजपा का कार्यक्रम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बॉर्डर पर जो बैठे हैं, वो राजनीति कर रहे हैं, असली किसान तो खेतों में हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो कार्य किए हैं, उनके दम पर भाजपा 2022 में और ज्यादा बहुमत से जीतेगी। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बुधवार को एसजीएम गार्डन में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल के सम्मान समारोह में कही। 

विज्ञापन


वरुण गोयल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसको बखूबी निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को जोड़ने के लिए गांव चलो अभियान शुरू करने की बात की। सम्मान समारोह में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विनीत अग्रवाल शारदा, सुरेश जैन रितुराज, जयकरण गुप्ता, हरिकांत अहलूवालिया, करुणेश नंदन गर्ग समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे वरुण गोयल का हापुड़ से ही स्वागत शुरू हो गया। 
विज्ञापन


उन्होंने शिव चौक छीपी टैंक पर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता, अजय चंद्रा, लेखराज सिंह, प्रवीण त्यागी आशीष अग्रवाल, विनीत विश्नोई, अनुराग विश्नोई, पार्षद मनमोहन जोहरी, अक्षित त्यागी, जितेंद्र राणा, पार्षद सुनीता प्रजापति, रेनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। शिव चौक छिपी टैंक व्यापार मंडल मेरठ की तरफ से कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष प्रवीण त्यागी, महामंत्री विष्णु दत्त पाराशर, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष अमर शर्मा, राकेश मुखेजा, सुशील जौहरी, सुधांशु पाराशर, करण गुप्ता,जयप्रकाश, भगत सिंह मीणा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईव्ज क्रॉसिंग पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी सुधांशु महाराज, पीयूष शास्त्री, संदीप रेवड़ी, पार्षद पंकज ने स्वागत किया।

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया
बुधवार को लखनऊ से मेरठ लौट रहे भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल का कस्बा खरखौदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया। इस मौके पर अंकित मुखिया, खरखौदा मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल, प्रिंस त्यागी व रोहित गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed