{"_id":"5d828a248ebc3e016b6af415","slug":"bjp-mp-satyapal-singh-many-demands-in-meeting-of-railway-officers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सत्यपाल सिंह ने रेलवे की बैठक में दोहराई ये बड़ी मांग, रेपिड रेल के संचालन पर भी दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सत्यपाल सिंह ने रेलवे की बैठक में दोहराई ये बड़ी मांग, रेपिड रेल के संचालन पर भी दिया जोर
Thu, 19 Sep 2019 01:20 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में रेलवे अधिकारियों की बैठक में पहुंचे सांसद सत्यपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री एवं बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रेलवे अधिकारियों के साथ मीटिंग में मेरठ-पानीपत रेल लाइन को पुराने सर्वे के हिसाब से बनवाए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इससे रेलवे के साथ-साथ आमजन को लाभ होगा। बड़ौत तक मेट्रो का संचालन होना चाहिए। दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर चलने वाली ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
बुधवार को दिल्ली में रेलवे विभाग के अधिकारियों और सांसदों की बैठक हुई। बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रेलवे की ओर से बनाए गए अंडरपास की खस्ता हालत का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे ने खराब डिजाइन के अंडरपास बनाए हैं, यह लोगों के लिए जानलेवा हैं। ट्रेनें समय पर नहीं चलती हैं। मेरठ से पानीपत को जोडने वाले रेल लाइन को पुराने सर्वे से बनवाए जाने की मांग दोहराई गई। उन्होंने कहा कि इससे पूरे क्षेत्र के अलावा रेलवे को मुनाफा होगा। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण तेज किया जाए। रेपिड रेल चलाई जाए जिससे एनसीआर के लोगों को लाभ हो सके। दिल्ली पर भी आबादी का बोझ घट सकेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह बोले, 'अदालत के आदेश के बाद चिदंबरम का ऐसा व्यवहार सही नहीं'
विज्ञापन
टटीरी-बड़ौत में बनेंगे ओवर ब्रिज
बड़ौत और अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनवाए जाएंगे। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अधिकारियों को जल्द से जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे लाइन पर भीड़ का प्रेंटेशन दिया
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रेलवे अधिकारियों को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन का प्रजेंटेशन दिखाया। इसमें रेलवे लाइन की भीड़ दिखाई गई। यह बताया गया कि अतिरिक्त डिब्बों के अलावा, अतिरिक्त ट्रेन और समय पर ट्रेन चलाने से यह भीड़ कम हो सकेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/