{"_id":"59fd6fff4f1c1bca678b9259","slug":"bjp-leader-threatens-to-kill-security-sought-from-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को जान का खतरा, मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता को जान का खतरा, मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता और सीएम योगी का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने जान का खतरा जताते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है। शासन तक मामला पहुंचने पर एलआईयू और नौचंदी पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पढ़ें : साध्वी प्राची बोलीं, देवबंद आतंकियों की शरणस्थली
विज्ञापन
अक्तूबर में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी विवि कैंपस में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आये थे। वकील उनका विरोध कर रहे थे। विवि गेट पर वकीलों ने भाजपा नेता विनीत शारदा की गाड़ी में तोड़फोड़ कर उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया था। भाजपा नेता पर पूर्व में भी हमला हो चुका है। शासन को तर्क दिया है कि वह व्यापारी नेता हैं और प्रदेश के व्यापारियों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। ऐसे में उनकी जान का खतरा है। शासन से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद पुलिस ने शास्त्रीनगर स्थित भाजपा नेता के घर पर पहुंचकर एक प्रपत्र देकर 9 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। सपा सरकार में भी एक बार भाजपा नेता ने जान का खतरा जताया था। बताया गया है कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पिछले दिनों लखनऊ में उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से भी मिले थे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/