{"_id":"5da428ef8ebc3e01783429f3","slug":"bjp-leader-murder-case-in-deoband-police-detained-a-dozen-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में भाजपा नेताओं की हत्या में ताबड़तोड़ दबिश, पुलिस ने दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में भाजपा नेताओं की हत्या में ताबड़तोड़ दबिश, पुलिस ने दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लिया
Mon, 14 Oct 2019 01:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिले के देवबंद में सत्ता पक्ष से जुड़े दो नेताओं की महज पांच दिन के भीतर गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की टीमों ने सात संदिग्धों को एक जगह से जबकि चार अन्य संदिग्धों को दूसरी जगहों से उठाया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की गठित टीमों से इनपुट के आधार पर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि पुलिस पर इस बात का साफ दबाव है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगोह उप चुनाव को लेकर 18 अक्तूबर को नानौता में जनसभा से पहले मामले को खोल दिया जाए।
विज्ञापन
यह भी माना जा रहा है कि पुलिस अंदरखाने सत्ता पक्ष के लोगों के आक्रोश और ग्रामीणों की नाराजगी को भी बखूबी समझ रही है। इसलिए पुलिस ने भी अपने मुखबिर और सर्विलांस के हर पहलूओं पर जोर लगा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि वह अपराधियों के गिरेबां तक पहुंच गई है। ठोस प्रमाण मिलते ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों हत्याओं के तार जोड़कर भी पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। संभव है दोनों मामलों का पुलिस खुलासा जल्द कर दे।