फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader killed and three peoples injured in car accident at Bijnor

यूपी: खाई में गिरी कार, भाजपा कार्यकर्ता की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 01 Jul 2019 01:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jul 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP leader killed and three peoples injured in car accident at Bijnor
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में लैंसडाउन से वापस आते समय सतपुली के निकट अनियंत्रित बुलेरो 60 फिट गहरी खाई में गिर गई। इससे बुलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों में दो की हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मृतक भाजपा कार्यकर्ता था। 

विज्ञापन


गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी/ भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी ने बताया कि वह दो दिन पहले नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी/ सरकड़ा चकराजमल निवासी सुभाष चौहान, गांव पुराना धामपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता मोहित कुमार उर्फ मूला ( 40) व गांव हैजरी के प्रधान यशकुमार के साथ बुलेरो कार से उत्तराखंड के लैंसडाउन में घूमने गए थे। जब वह शनिवार को धामपुर वापस आ रहे थे तो सतपुली के निकट किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बुलेरो करीब साठ फिट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे बुलेरो चला रहे मोहित समेत चारों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने किसी तरह कार के दरवाजों को तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा करीब साढ़े चार बजे के आसपास का है। 
विज्ञापन


वहीं हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और फिर उन्हें लेकर धामपुर आ गए। यहां निजी अस्पताल में तीनों को भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष चौहान और यश कुमार को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मोहित कुमार का शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक के घर पहुंच दुख जताया। मृतक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बिजनौर गंगा बैराज के तट पर हुआ। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री और माता-पिता व पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed