{"_id":"5daea7e58ebc3e93a9533cbb","slug":"bjp-leader-attacked-in-meerut-after-kamlesh-tiwari-murder-narrowly-escaped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद अब मेरठ में भाजपा नेता पर हमला, कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद अब मेरठ में भाजपा नेता पर हमला, कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे
Tue, 22 Oct 2019 12:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
हमले के बाद जमा भीड़ व भाजपा मंडल अध्यक्ष, दौराला अमरपाल सैनी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद मेरठ में मंगलवार सुबह हत्या के इरादे से आए बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता पर ताबड़तोड गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
अचानक हुए इस हमले में वह बाल-बाल बचे। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मोदीपुरम थानाक्षेत्र में लावड़ सोफीपुर मार्ग पर आज सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष, दौराला अमरपाल सैनी किसी काम से कार में सवार होकर मोदीपुरम जा रहे थे।
यहां सोफीपुर मार्ग पर रजवाई के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायर कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में भाजपा नेता की बमुश्किल जान बची। वहीं बदमाशों ने कई राउंड फायर किए और हमला कर फरार हो गए।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस मामले को दौराला थानाक्षेत्र का बताया तो दौराला पुलिस ने गंगानगर थाने का मामला बताया।
आखिरकार भाजपा नेता की तहरीर पर गंगानगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई। पुलिस के अनुसार हमलावरों की तलाश की जा रही है।