फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Jan Vishwas Yatra reached Meerut and is being welcomed all over the city

मिशन 2022: आज मेरठ पहुंची भाजपा की जनविश्वास यात्रा, उकसिया गांव में हुआ जोरदार स्वागत

Fri, 24 Dec 2021 02:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Dec 2021 02:47 PM IST
सार

भाजपा की जनविश्वास यात्रा का आज पूरे मेरठ जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वेदव्यासपुरी में रात्रि विश्राम होगा। बताया गया कि स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने पूरी तैयारियां कर रखी हैं।

विज्ञापन
BJP Jan Vishwas Yatra reached Meerut and is being welcomed all over the city
भाजपा की जन विश्वास यात्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा की जनविश्वास यात्रा मेरठ में सिवालखास क्षेत्र के गांव कल्याणपुर पहुंच गई है। वहीं उकसिया गांव में जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि यात्रा का पूरे जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। गुरुवार को पदाधिकारियों ने इसको लेकर रणनीति बनाई थी। आज वेदव्यासपुरी में रात्रि विश्राम होगा।

विज्ञापन


यात्रा का शुक्रवार सुबह सिवालखास क्षेत्र के उखलीना, कल्याणपुर से प्रवेश हुआ। यहां से भूनी चौराहे से सरधना, दौराला, लावड़ होते हुए बना मसूरी में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी। इसके बाद मवाना, किला परीक्षितगढ़, कैली-रामपुर, किठौर से होते हुए सिसौली पहुंचेगी। शाम छह बजे गढ़ रोड पर नोबल पब्लिक स्कूल के सामने से होते हुए शहर में हापुड़ अड्डा चौराहे से बच्चा पार्क, बेगम पुल चौराहा, रेलवे रोड, मेट्रो प्लाजा, हर्मन सिटी होते हुए वेदव्यासपुरी पहुंचेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री दिनेश खटीक और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहेंगे। गुरुवार को भाजपा नेताओं ने पूरी तैयारियां कर ली। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने व्यापार संघ के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ आबूलेन, बेगमपुल, सदर आदि क्षेत्र में संपर्क किया। इससे पहले करनैल होटल में व्यापारियों के साथ विधायक ने बैठक की। ईव्ज चौराहे पर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी के लिए व्यापारियों से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed