{"_id":"5b33a6304f1c1b264d8b8b5b","slug":"bjp-government-gave-big-gift-to-this-district-of-up-new-technology-will-make-powerhouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैबिनेट: जहां मिली बड़ी हार, उसी शहर को दिया खास तोहफा, इस नई तकनीक से बनेगा बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैबिनेट: जहां मिली बड़ी हार, उसी शहर को दिया खास तोहफा, इस नई तकनीक से बनेगा बिजलीघर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में बीजेपी को जहां बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने उसी शहर को खास तोहफा दिया है। इस नई तकनीक से यहां अत्याधुनिक बिजलीघर बनेगा।
विज्ञापन
शामली में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने जिले को बड़ा तोहफा दिया है। 400 केवीए बिजलीघर को प्रदेश कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। गैस इंसुलेटेड तकनीक (जीआईएस) वाले प्रदेश के इस पहले बिजलीघर पर 738.61 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसका निर्माण पूरा होने पर जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में अपेक्षित सुधार होगा।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक में शामली में 400 केवीए के बिजलीघर को मंजूरी दी गई, जिसके लिए 738.61 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह बिजलीघर शामली जनपद में मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित गांव बंतीखेड़ा के पास बनाया जाएगा। उसके लिए करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये में 90 बीघा जमीन गत मई माह में ही खरीद ली गई है, जिसका बैनामा गत 23 मई को करा लिया गया तथा जमीन पर पिलर लगाकर कब्जा ले लिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन (ट्रांसमिशन) के अधिशासी अभियंता रजनीश शर्मा ने बताया कि बंतीखेड़ा में बनने वाले 400 केवीए बिजलीघर बिजलीघर का निर्माण करीब दो साल में पूरा हो जाएगा। यह जीआईएस (गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन) तकनीक वाला पहला बिजलीघर होगा। अभी तक प्रदेश में ऐसा कोई बिजलीघर नहीं है। इसके बनने पर शामली जिले में ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी, पावर कट भी नहीं लगेंगे। पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलेगी तथा पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर को भी इसका फायदा मिलेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/