बर्थ-डे पार्टी में दोस्तों का जश्न... और खत्म हो गई दो जिंदगियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चारों दोस्तों ने जन्मदिन का जश्न धूमधाम से मनाया, लेकिन एक हादसे से जश्न का माहौल मातम में बदल गया। अखिलेश का बर्थ डे ही उसका डेथ डे बन गया। हादसे में घायल आशीष त्यागी के पिता सुशीष त्यागी ने बताया कि उनका बेटा इंजीनियर अखिलेश का कॉलेज के समय से दोस्त था। ये दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते थे। अखिलेश ने उसे मंगलवार को बर्थडे पार्टी में बुलाया था। अखिलेश ने कहा था कि वह रात में आशीष को अपने साथ रखेगा और सुबह भेज देगा। शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अखिलेश का बर्थडे ही उसका डेथ डे बन गया। अखिलेश की मौत से आशीष के पिता भी बेहद दुखी हैं। पुलिस के अनुसार घटना में घायल आशीष और मोनू आनंद अस्पताल की आईसीयू में भर्ती हैं। ये दोनों अखिलेश और आदित्य की मौत की खबर से बहुत दुखी हैं। उन्होंने दो अच्छे दोस्त खो दिए थे। हादसे के बाद शव लेने आए परिजन बदहवास हालत में थे। वे कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे।
ऐसे मिली परिजनों को सूचना
घटना के बाद घायल मोनू ने पुलिस को अपने साथ रहने वाले भानुप्रताप का नंबर देकर फोन करने के लिए कहा। पुलिस ने उस नंबर पर फोन किया तो भानुप्रताप वहां आ गया। उसने ही घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
हाईवे पर हादसे-दर-हादसे
देहरादून-दिल्ली मौत का हाईवे बन गया है। परतापुर क्षेत्र में ही इस पर कई हादसे हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर तेज रफ्तार की वजह से हुए, लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और न ही रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं। पिछले महीने ही यहां तेज रफ्तार बाइक पुल से नीचे गिर गई थी। जिस पर सवार निलौहा निवासी मानवेंद्र, खतौली के पुनीत और मोहित की मौत हो गई थी। कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुए हादसे में भी दो युवकों की मौत हो गई थी। एक मई 2017 में कोरियर वैन फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बीती 20 मार्च को एक बाइक फ्लाईओवर से नीचे गिर गई थी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार अधिकतर हादसों की वजह तेज रफ्तार रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/