फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   birthday of Bhagat singh celebrated

शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

Sat, 28 Sep 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
birthday of Bhagat singh celebrated
दौराला। बड़कली स्थित रामकृष्ण इंटर कॉलेज में शुक्रवार को क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। शिक्षकों एवं बच्चों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य भुवनेश मोहन ने बताया कि भगत सिंह अपने साथियों के साथ देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। उन्होंने कम उम्र में ही देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी थी। उप प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि ऐसे वीर महान क्रांतिकारी के जीवन चरित्र के बारे में हमेशा पढ़ना चाहिए। बच्चों ने भी शहीद भगत सिंह के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उनके जीवन को लेकर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां ऋषिपाल, उमेश, मनोज, पवन, विनय, अमित, सुदेश, मोनिका, काजल, नेहा, शिवानी, प्रतिभा, आरती, भारती, सुमन, मनीषा, रूपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed