फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bird flu is no less dangerous than corona, the risk of spreading from birds to humans

Bird Flu: कोरोना से कम खतरनाक नहीं है बर्ड फ्लू, पक्षियों से इंसानों में फैलने का खतरा  

Tue, 12 Jan 2021 09:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Jan 2021 09:24 PM IST
सार

- चिकित्सकों का कहना, कोरोना से कम खतरनाक नहीं है बर्ड फ्लू
- इंसान में सामान्य वायरस से मिल जाता है पक्षियों का यह वायरस

विज्ञापन
Bird flu is no less dangerous than corona, the risk of spreading from birds to humans
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के बाद उसके नए स्ट्रेन ने जहां स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर रखी है। वहीं, अब बर्ड फ्लू ने भी परेशानी  में डाल दिया है। पशुपालन विभाग की टीमें हस्तिनापुर सेंक्चुअरि और पूरे जिले में बर्ड फ्लू पर नजर रखे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। सीएमओ और चिकित्सकों का कहना है कि पक्षियों का यह वायरस भी कम खतरनाक नहीं है, जो इंसानों में फैल सकता है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि आमतौर पर यह वायरस पक्षी से पक्षी में फैलता है। इंसान में बुखार, खांसी का जो सामान्य वायरस होता है, यदि इस दौरान वह पक्षी के संपर्क में रहा है तो पक्षी में मौजूद वायरस उस व्यक्ति में फैल सकता है। मुर्गे में इस वायरस के जीन आदमी के वायरस से अधिक होते हैं। हालांकि अभी तक महानगर में किसी इंसान में इस तरह का केस नहीं मिला है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पक्षियों में मिला तो होगी जांच
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार हस्तिनापुर सेंक्चुअरि, तालाब, खेत खलियान सभी जगह टीमें जांच कर रही हैं। यदि कहीं बर्ड फ्लू का केस सामने आता है तो उस इलाके में कौन लोग पक्षियों के संपर्क में आए, कितने पक्षियों में मिला और कितने पक्षी स्वस्थ हैं, उसकी गहनता से जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बागपत: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद मौके से फरार

चल रही निगरानी 
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार बर्ड फ्लू को लेकर अलग-अलग टीमें निगरानी कर रही हैं। पक्षियों से सावधानी बरतने की जरूरत है। 

यह बरतें सावधानी
- किसी भी पक्षी को न छुएं
- पक्षी के मांस का प्रयोग न करें
- कोई भी पक्षी बेहोशी या मृत मिलता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें
- अंडे का सेवन करने से भी बचें
- घर में यदि कोई पक्षी है तो उससे अपना बचाव करें

यह हैं बर्ड फ्लू के लक्षण
- मुर्गा या अन्य किसी भी पक्षी का बीमार होना
- बेहोशी की अवस्था में पक्षी का मिलना
- पक्षी या तो सुस्त है या उड़ नहीं पा रहा हो
- पक्षी की आंख यदि लाल हो तो
- पक्षी अंडे कम दे रहा है
- पक्षी की बीट रंग बदल देती है

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed