फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Biparjoy Cyclone: Weather changing in western UP due to cyclonic, chance of strong wind and rain

Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान के असर से पश्चिमी यूपी में बदल रहा मौसम, चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के आसार

Sat, 17 Jun 2023 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Jun 2023 12:01 PM IST
सार

तेजी से बढ़ते तापमान पर गुजरात में आ रहे बिपरजॉय चक्रवाती तूफान ने ब्रेक लगा दिया है। दो दिन में पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 17 से 19 जून के बीच बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन
Biparjoy Cyclone: Weather changing in western UP due to cyclonic, chance of strong wind and rain
बिपरजॉय । - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के तट से टकराए बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर वेस्ट यूपी में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को मौसम सुबह से ही गर्म रहा और तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार को भी सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से 3 दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में बारिश के आसार है, रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन


बढ़ती सूरज की तपिश और उमस के बीच गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ शुक्रवार को भी पारा सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। तापमान में करीब 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिन में धूप भी तेज थी और गर्म हवाएं चल रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: गुजरात में भयंकर तूफान के बीच फंसे दो परिवार सुरक्षित मेरठ लौटे, ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमानन 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का गुजरात तट पर टकराने के बाद उसका असर अब वेस्ट यूपी में भी बढ़ा है। 





हवा चलने से कम हुआ प्रदूषण 
हवा चलने से मेरठ और आसपास के शहरों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में कमी आई  है। मेरठ का एक्यूआई तीन दिन पहले 200 को पार कर गया था जो अब गिरकर 106 पर आ गया है।  बागपत में एक्यूआई 133, गाजियाबाद में 113 और मुजफ्फरनगर में 96 दर्ज किया गया है। शहर में दिल्ली रोड पर 125, बेगमपुल में 13, गंगागनर में 111, पल्लवपुरम में 107, जयभीमनगर में एक्यूआई 101 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed