फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bina manak poore kiye chalte mile 47 chikitsa sansthan

बिना मानक पूरे किये चलते मिले 47 चिकित्सा संस्थान, नोटिस जारी  

Sat, 30 Sep 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
bina manak poore kiye chalte mile 47 chikitsa sansthan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर के नामी चिकित्सा संस्थानों को भी नियम कायदे की परवाह नही है। 47 अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब नियमों की अनदेखी कर चल रहे हैं। इन संस्थानों ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति नहीं ली है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर हुए निरीक्षण में यह मामला सामना आया है। जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तत्काल अनुमति लेने के लिए नोटिस जारी किए है। अगर जल्द से जल्द अनुमति नहीं ली गई तो फिर बोर्ड मुख्यालय ओर शासन को  सख्त कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।  
विज्ञापन

प्रमुख सचिव पर्यावरण के निर्देश पर शहर के 350 नर्सिग होम, पैथॉलोजी लैब, क्लीनिक आदि का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान शहर में 47 नर्सिग होग, क्लीनिक और पैथॉलॉजी लैब के न तो मानक पूरे मिले और न ही क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति का नवीनीकरण ही दिखा सके। इनके पास में 2016 तक की अनुमति थी। नौ माह से बिना अनुमति के ही यह अस्पताल चलाए जा रहे हैं। जबकि प्रमुख सचिव पर्यावरण और हाईकोर्ट के सख्त निर्देश है कि मानक पूरे होने पर ही अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब के संचालन की अनुमति दी जाए। निरीक्षण के दौरान मामले का खुलासा होने पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोदीपुरम ने सभी चिकित्सा संस्थानों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द अनुमति लेने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


नोटिस जारी होते मचा हडकंप  
मोदीपुरम। 47 अस्पताल, लैब और क्लीनिकों को नोटिस जारी होने पर हडकंप मच गया है। शासन और हाईकोर्ट के सख्त निर्देश को देखते हुए अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति लेनी आवश्यक होगी। बिना अनुमति वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमुख सचिव और हाईकोर्ट के निर्देश पर शहर में अस्पतालों और क्लीनिक और लैब के निरीक्षण में 47 संस्थानों के मानक पूरे नहीं मिले। विभाग से अनुमति भी नहीं ले रखी है, जो नियमविरुद्ध है। ऐसे संचालकों को नोटिस जारी किया है और तत्काल अनुमति के निर्देश दिए गए है।   
आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed