फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor two and half year old died due to sank in swimming pool in Bijnor today

बिजनौर: स्वीमिंग पूल में डूबने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 25 Apr 2022 05:43 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Apr 2022 05:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार सुबह साढ़े तीन साल के बच्चे की घर में बने स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मासूम को लेकर परिजन चिकित्सक के यहां पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Bijnor two and half year old died due to sank in swimming pool in Bijnor today

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को एक साढ़े तीन साल के बच्चे की घर में बने स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसर अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती बेगमसराय निवासी अश्लूब अहमद ने बताया कि उनके छोटे भाई महफूज का साढ़े तीन साल का पुत्र बिलाल घर में ही बने स्विमिंग पूल के पास खेल रहा था। अचानक वह पैर फिसलने से स्विमिंग पूल में जा गिरा और डूब गया।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर हत्या: चीख-चीखकर जिंदगी की गुहार लगाता रहा साजिद, चाचा चाकूओं से ताबड़तोड़ करते रहे वार, तमाशबीन बनी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी परिजन की निगाह डूब रहे बच्चे पर पड़ी। तुरंत बच्चे को स्विमिंग पूल से निकालकर निजी चिकित्सक को दिखाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, सभासद अफजाल अंसारी, कलवा कुरैशी, अनील नारायण नारायण, निर्मल मिश्रा आदि सहित काफी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed