फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीच सड़क पर हत्या: चीख-चीखकर जिंदगी की गुहार लगाता रहा साजिद, चाचा चाकूओं से ताबड़तोड़ करते रहे वार, तमाशबीन बनी रही भीड़

Mon, 25 Apr 2022 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Apr 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Meerut news: Sajid kept shouting for life, crowd remained spectator during murder,
मेरठ में हत्या - फोटो : amar ujala

मेरठ में रविवार को लिसाड़ी रोड पर हुई खौफनाक घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। दिनदहाड़े चाचाओं ने अपने सगे भतीजे को सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं, घटना के वक्त मौजूद लोग केवल तमाशबीन बने रहे। कोई वारदात को मोबाइल में कैद करता रहा तो कोई कुछ देर तमाशा देख निकल लिया लेकिन किसी ने भी मूकदर्शकों की भीड़ से निकलकर चाचाओं से जिंदगी की भीख मांग रहे साजिद को बचाने का प्रयास नहीं किया। 


 

वारदात को अंजाम देकर आरोपी चाचा फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस जांच पड़ताल में  250 गज जमीन के टुकड़े के लिए साजिद की हत्या करने की बात सामने आई है। साजिद को शायद ही इस बात का अंदाजा हो कि जिन चाचाओं ने साजिद को बचपन में गोद में खिलाया वहीं चाचा मामूली विवाद में उसकी रमजान के दौरान ही जान ले लेंगे। आगे तस्वीरों में पढ़ें इस खौफनाक वारदात का पूरा सच: -

Meerut news: Sajid kept shouting for life, crowd remained spectator during murder,
घटना के बाद मौजूद पुलिस व भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ी रोड तारापुरी में अंजुम पैलेस के पास रविवार की दोपहर करीब दो बजे साजिद (21) पुत्र यूनुस को उसके तीन सगे चाचाओं ने चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी बीच सड़क साजिद पर ताबड़तोड़ वार करते रहे पर कोई बचाने नहीं आया। काफी देर तक वह सड़क पर ही तड़पता रहा। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। 


 
Meerut news: Sajid kept shouting for life, crowd remained spectator during murder,
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

साजिद नमाज पढ़कर तारापुरी मस्जिद से लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि अंजुम पैलेस के पास पहुंचते ही साजिद के चाचा शहजाद, जावेद और नौशाद ने साजिद को घेरकर जमीन पर गिरा दिया। दो आरोपियों ने साजिद के हाथ-पैर पकड़े और तीसरे ने चाकू से वार करने शुरू कर दिए। वहां से गुजर रहे लोग मूकदर्शक बने रहे। साजिद को मरा समझकर हमलावर एक ही स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut news: Sajid kept shouting for life, crowd remained spectator during murder,
घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शनिवार की रात साजिद के भाई राशिद ने शराब पी रहे चाचाओं का विरोध भी किया था। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। देर रात पुलिस ने नौशाद और जावेद की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। हत्यारापियों की लोकेशन हाजीपुर गांव में मिली तो पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। पुलिस ने हाजीपुर से भी दो लोगों को हिरासत में लिया है। 


 
विज्ञापन
Meerut news: Sajid kept shouting for life, crowd remained spectator during murder,
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रथमदृष्टया प्रापर्टी का विवाद सामने आ रहा है। परिजनों ने तीन चाचाओं पर हत्या का आरोप लगाया है। शह देने के आरोप में भूसा मंडी निवासी हाजी शहजाद उर्फ भूसी को भी नामजद कराया है। चार टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। वीडियो को भी पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मेरठ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed