Bijnor: चलती स्कूल वैन से गिरकर पांच वर्षीय मासूम की मौत, अचानक खिड़की खुलने से हुआ हादसा
बिजनौर में चलती स्कूल वैन की खिड़की अचानक खुलने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। वैन से गिरते ही बच्ची आशिया का सर सड़क से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत ही गई, जबकि उसकी साथी रूमी व दो अन्य बालिकाएं घायल हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पैजनिया क्षेत्र के ग्राम सोतखेड़ी में एक 5 वर्षीय मासूम बालिका स्कूल वैन की अचानक खिड़की खुलने से अपनी तीन अन्य साथी बालिकाओं के साथ वैन से नीचे गिर गई। बालिका का सर सड़क पर टकराने से उसकी मौके पर ही मौत गई, जबकि अन्य बालिकाएं मामूली रूप से घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मैजिक चालक को पुलिस ने वाहन समेत हिरासत में ले लिया।
ग्राम सोतखेड़ी निवासी आशिया (5) पुत्री नदीम जमालपुर महमदबाद के एचएम पब्लिक स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। बुधवार सवेरे 8 बजे आशिया रोज की तरह स्कूल वैन से स्कूल के लिए निकली थी। परिजनों के अनुसार मुख्य मार्ग पर ईंट भट्ठे के नजदीक सड़क पर तेजी से वाहन मोड़ने पर वैन की खिड़की अचानक खुल गई और वैन में सवार आशिया और उसकी साथी बालिकाएं वैन से नीचे जा गिरीं।
यह भी पढ़ें: UP: भाजपा के राज्यमंत्री दिनेश खटीक का सरकार के खिलाफ 'लेटर बम', खोली भ्रष्टाचार की पोल, शाह को भेजा इस्तीफा
वैन से गिरते ही आशिया का सर सड़क से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत ही गई, जबकि उसकी साथी रूमी व दो अन्य बालिकाएं घायल हो गईं। मासूम की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक आशिया के पिता नदीम दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। आशिया की मां ने रोते हुए बताया कि उसके दो बच्चे हैं। आशिया उसकी बड़ी पुत्री थी जिसका इसी सत्र में स्कूल में एडमिशन कराया गया था।
सूचना पर पहुची पुलिस ने मैजिक चालक ग्राम सलामताबाद निवासी सुरेश पुत्र बलबीर को मौजिक सहित हिरासत में ले लिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल वैन में नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए आठ सवारियों की क्षमता वाली मैजिक वैन में करीब 30 बच्चे सवार थे। ग्रामीणों ने कई बार इसकी स्कूल प्रशाशन और मैजिक चालक से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई।