{"_id":"5e81ffea8ebc3e768550fdd8","slug":"bijnor-police-have-seized-the-vehicles-of-many-leaders-including-former-ministers-for-violating-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन पर पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं की गाड़ियां सीज, पुलिस ने कई का चालान भी काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन पर पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं की गाड़ियां सीज, पुलिस ने कई का चालान भी काटा
Mon, 30 Mar 2020 07:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Mar 2020 07:52 PM IST
सार
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बिजनौर पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं की गाड़ियां सीज कर दी है। कई के चालान भी काटे।
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन में नेताओं के वाहनों में घूम रहे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बिजनौर में सोमवार को पुलिस ने कई नेताओं की कार सीज कर दी, जबकि सपा विधायक मनोज पारस की कार का चालान काट दिया।
विज्ञापन
सोमवार को एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम बृजेश कुमार और शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने जजी चौक पर चेकिंग कराई। लॉकडाउन में बेवजह सड़क पर आए और बिना कागजों वाले वाहनों का चालान कर दिया। चेकिंग के दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता ओमवती की नेम प्लेट और पार्टी का झंडा लगी कार जजी चौक पर पहुंची। कार में केवल चालक था। पुलिस ने कार सीज कर थाने भिजवा दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दरोगा को चालान काटना पड़ा भारी, वकीलों ने छीनी चाबियां, फिर निकाली बाइकों की हवा, जमकर हंगामा
विज्ञापन
चालक का कहना था कि वह खाना बांट रहा है, लेकिन कार में खाने के पैकेट नहीं दिखे। सपा के नगीना विधायक मनोज पारस की कार कुछ देर बाद वहां पहुंची। कार में विधायक के भाई धर्मेंद्र पारस और गनर बैठे थे। पुलिस ने उस कार का भी चालान काट दिया। कार विधायक मनोज पारस की पत्नी के नाम है।
वहीं, भाजपा नेता राजीव लोचन की कार भी सीज कर दी। कार राजीव लोचन खुद चला रहे थे। राजीव लोचन बिना किसी काम के घूम रहे थे। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार जो बेवजह निकलेगा, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। जनप्रतिनिधि भी इस बात का ध्यान रखें। वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी लॉकडाउन का पालन करने को कहें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/