फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ruckus after the inspector cut the challan of the lawyer's scooty in Bijnor

दरोगा को चालान काटना पड़ा भारी, वकीलों ने छीनी चाबियां, फिर निकाली बाइकों की हवा, जमकर हंगामा

Wed, 23 Oct 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ruckus after the inspector cut the challan of the lawyer's scooty in Bijnor
वकीलों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में बाइक के कागज पूरे होने के बावजूद वकील की स्कूटी का चालान काटने से विवाद खड़ा हो गया। वकीलों ने जजी परिसर में पहुंचे पुलिस वालों के दुपहिया वाहन रोक लिए और कागज चेक करने लगे। कई वाहनों की चाबियां कब्जे में ले लीं और पहियों से हवा भी निकाल दी। इसको लेकर काफी देर हंगामा रहा। बाद में समझौता होने पर ही चाबियां लौटाई गईं। 

विज्ञापन


सोमवार रात करीब आठ बजे घंटाघर के पास रहने वाले शिवम वर्मा एडवोकेट जब किसी कार्य से प्रधान डाकघर पर आए। वहां पर मौजूद एक दरोगा ने उनकी स्कूटी चेकिंग के लिए रुकवा ली। शिवम शर्मा ने स्कूटी के कागज दिखाए, लेकिन दरोगा ने कहा कि तुम्हारे पास हेलमेट नहीं है। अधिवक्ता ने तर्क दिया कि नगर पालिका क्षेत्र में हेलमेट की अनिवार्यता नहीं है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने हेलमेट न होने के आरोप में स्कूटी का चालान काट दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चालान कटा तो जेई ने कटवा दी चौकी और थाने की बिजली, अफसरों में मचा हड़कंप, और फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इस बात का पता चलने पर वकीलों में रोष व्याप्त हो गया। वकील जजी परिसर में एकत्रित हो गए। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली और महासचिव नवदीप सिंह की मौजूदगी में वकीलों ने जजी में बिना हेलमेट आए बाइक सवार पुलिसकर्मियों को रोक लिया। एक दरोगा और चार सिपाहियों की बाइकों के पहियों की हवा निकाल दी। कागज न होने पर उनकी चाबियां अपने कब्जे में ले लीं। इसे लेकर जजी परिसर में काफी देर तक हंगामा रहा। बाइकों पर आ रहे काफी पुलिसकर्मी जजी के गेट से ही लौट गए। 

वहीं दोपहर बाद जिला बार अध्यक्ष एसके बबली व कोतवाल रमेश चंद शर्मा के बीच सहमति बनी कि जिस वकील की स्कूटी का चालान काटा गया है, वह वापस ले लिया जाएगा। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी। जिला बार अध्यक्ष के अनुसार कोतवाल की तरफ से मामले में खेद जताने के बाद पुलिसकर्मियों की बाइक की चाबियां उन्हें सौंप दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed