Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Man Injured in Suspected Accidental Firing During Weapon Worship

बिजनौर: गोवर्धन पूजा के दौरान युवक के पैर में लगी गोली, पेदा कांड में हाल ही में हुआ था बरी

Tue, 10 Nov 2026 10:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Nov 2026 10:19 AM IST
सार

बिजनौर के पेदा गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान नितिन कुमार के पैर में गोली लग गई। पुलिस को शस्त्र पूजन के दौरान अचानक गोली चलने की आशंका है। घायल अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
Bijnor: Man Injured in Suspected Accidental Firing During Weapon Worship
प्रदर्शन के बाद जज के नाबालिग बेटे को दोबारा हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिजनौर जनपद के पेदा गांव में सोमवार शाम गोवर्धन पूजा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से नितिन कुमार घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की शुरुआती जांच में शस्त्र पूजन के दौरान अचानक गोली चलने और नितिन के पैर में लगने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


पूजा के दौरान घर में चली गोली
पेदा गांव निवासी संसार सिंह का बेटा नितिन कुमार सोमवार शाम परिवार के साथ गोवर्धन पूजा कर रहा था। इसी दौरान घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई, जो नितिन के पैर में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिवार में अफरातफरी मच गई। घायल नितिन को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग की आशंका
सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय और शहर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शस्त्र पूजन के दौरान गोली चली और नितिन के पैर में जा लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

चर्चित पेदा कांड में हाल ही में हुआ था बरी
नितिन कुमार कुछ दिन पहले ही जिले के चर्चित पेदा कांड के मुकदमे में अदालत से बरी हुआ था। वर्ष 2016 में पेदा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में संसार सिंह, उनके बेटे नितिन कुमार समेत 29 लोगों को आरोपी बनाया गया था। बाद में ऐश्वर्य चौधरी और अरुण कबाड़ी के नाम भी मामले में शामिल किए गए थे।

इस चर्चित मामले में अदालत ने 25 सितंबर 2026 को नितिन कुमार को बरी कर दिया था। अब गोवर्धन पूजा के दौरान उसके पैर में गोली लगने की घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed