फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Anees Sabri from Najibabad, who is making our country proud in Kawwali

Bijnor: देश-विदेश में जलवा दिखा रहा नजीबाबाद का अनीस साबरी, बच्चा कव्वाल के नाम से मिली शोहरत

Sun, 26 Mar 2023 12:10 PM IST
Dimple Sirohi एजाज अहमद, अमर उजाला, मेरठ
एजाज अहमद, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Mar 2023 12:10 PM IST
सार

बच्चा कव्वाल के नाम से पैर जमाने वाले बिजनौर के अनीस साबरी देश-विदेश में अपनी विधा का लोहा मनवा रहे हैं। जिंदगी एक किराए का घर है.. से उन्होंने शोहरत हासिल की और आज देश-विदेश में बड़े आयोजनों में परफॉर्म करते हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Anees Sabri from Najibabad, who is making our country proud in Kawwali
कव्वाल अनीस साबरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूफियाना कलाम और कव्वाली विधा में बच्चा कव्वाल के नाम से पैर जमाने वाले अनीस साबरी उन युवा कव्वालों में शामिल है जिन्होंने देश और विदेश में श्रोताओं का दिल जीता है।

विज्ञापन

बिजनौर के जलालाबाद निवासी मशहूर कव्वाल रईस साबरी के बेटे को अनीस को कव्वाली विधा विरासत में मिली। कैसर समस्तीपुरी के कलाम नसीहत अपने मां बाप का तू दिल न दुखा.. को मात्र 10 वर्ष की उम्र में आवाज देकर अनीस साबरी ने धमाल मचाया। 3000 मिलियन से ज्यादा लोगों ने अनीस साबरी के इस कलाम को सुना।
विज्ञापन


यहीं से उन्हें बच्चा कव्वाल का उप नाम मिला। नसीहत के अंतर्गत ही उन्होंने बाल उम्र में जिंदगी एक किराए का घर है.., कव्वाली तुमको पाया है जमाने से किनारा करके.., शीशा टूटे गुल मच जाए.. के जरिए कव्वाल अनीस साबरी हर आयु वर्ग के श्रोताओं के दिलों की धड़कन बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: फेल होने के डर से नाबालिग छात्रा ने इंस्टाग्राम पर डाली आत्महत्या करने के लिए पोस्ट, पुलिस ने समझाया

सिर्फ छह साल की उम्र में अपने उस्ताद मौलाना अब्दुल कारी लतीफ का कलाम मुर्शिद का रौजा सुहाना लगता है..को  आवाज देकर  अनीस साबरी ने अपने करियर की शुरुआत की।

सूफियाना कलाम,गीत,गजल और कव्वाली विधा के पारंगत अनीस साबरी ने  मात्र 17 वर्ष की उम्र में हांगकांग में सत्संग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेशों का सफर शुरू किया।

मुरादाबाद और किराना घराने से जुड़े युवा कलाकार अनीस साबरी ने करीब 10 देशों में अपनी  गायकी से देश का नाम रोशन किया। 28 वर्षीय अनीस साबरी  वैजयंती माला और संगीतकार एआर रहमान के हाथों अमीर खुसरो संगीत एकेडमी के यंग आर्टिस्ट अवार्ड से वर्ष 2007 और 2008 में नवाजा जा चुका है।

साज और आवाज की दुनिया में छोटी उम्र में पहचान बनाने वाला अनीस साबरी कव्वाल अपने मुंह से जब घुंघरू की आवाज निकालता है तो  सामयीन झूम उठते हैं। कीबोर्ड, हारमोनियम,तबला,ढोलक आदि साज का पारंगत अनीस साबरी आकाशवाणी नजीबाबाद से सुगम संगीत के अंतर्गत बी ग्रेड का कलाकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed