फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut: Minor girl posted on Instagram to commit suicide Afraid of failure

Meerut: फेल होने के डर से नाबालिग छात्रा ने इंस्टाग्राम पर डाली आत्महत्या करने के लिए पोस्ट, पुलिस ने समझाया

Sun, 26 Mar 2023 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Mar 2023 11:55 AM IST
सार

शामली जनपद में कीटनाशक के फोटो के साथ लिखा था 'गुड बाय माई लाइफ' लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को समझाया। 

विज्ञापन
Meerut: Minor girl posted on Instagram to commit suicide Afraid of failure
instagram - फोटो : ANI

विस्तार

शामली जनपद में नाबालिग छात्रा ने फेल होने के डर से आत्महत्या का मन बना लिया। कीटनाशक के फोटो के साथ 'गुड बाय माई लाइफ' लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इसका पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को समझाया। उसके मन से आत्महत्या का दूर कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


यह घटना बाबरी क्षेत्र के गांव की शनिवार देर रात की है। एक छात्रा ने फेल होने के डर से आत्महत्या का मन बना लिया। रात 12:22 बजे इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें कीटनाशक का फोटो था और गुड बाय माई लाइफ लिखा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live:  मोहिउद्दीनपुर में बनेगा आरओबी, 138 परियोजनाओं का आज होगा शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल ने इसकी सूचना जिले की सोशल मीडिया सेल को दी। जिस पर थानाध्यक्ष बाबरी तत्काल गांव पहुंचे और पोस्ट करने वाली छात्रा के बारे में पता किया। जिसमें पता चला कि पोस्ट नाबालिग छात्रा ने पास न होने के डर की वजह से की गई है।

इसका पता छात्रा के परिजनों को भी नही था। थानाध्यक्ष ने छात्रा से ऐसी पोस्ट करने का कारण जानकर परिजनों के सामने खुदखुशी करने के विचार को उसके मन से दूर किया। भविष्य में ऐसा न करने को समझाया-बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed