फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bijli cut

दावो हवा हवाई, महानगर को नहीं मिल रही 20 घंटे बिजली

Sun, 06 Oct 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
bijli cut
bijli cut
दावे हवा हवाई, महानगर को 20 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महानगर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। वजह चाहे खपत के अनुरूप बिजली आपूर्ति का न मिलना हो या फिर लोकल फॉल्ट व अन्य कारणों से हो, लेकिन जनता परेशान हो रही है। जनता को त्यौहारी सीजन में भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। पिछले एक सप्ताह से शहर की बिजली कट की समस्या बढ गई है। इसका असर शहर की जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है।
महानगर को मिलनी चाहिए 24 घंटे बिजली
सरकार के आदेशानुसार महानगर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, लेकिन सच्चाई यह है कि शहर को 20 घंटे बिजली भी नहीं मिल रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक प्रतिदिन 18-19 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। वह भी पार्ट में। जिसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। बिजली कट की यह समस्या शहर के किसी एक इलाके में नहीं, बल्कि शताब्दीनगर, टीपीनगर, माधवपुरम, जागृति विहार, बच्चा पार्क, घंटाघर, मोदीपुरम, गंगानगर, कंकरखेड़ा समेत सभी बिजली घरों से जुड़े इलाकों में है।
विज्ञापन

ये बताए जा रहे हैं बिजली कटौती के कारण
- बरसात के बाद उन सभी पेड़ों की छटाई की जाती है जो पेड़ विद्युत लाइनों के नीचे आ रहे हैं। ऐसे ही पेड़ों की छटाई के कारण प्रतिदिन तीन से चार घंटे का शट डाउन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पश्चिम के बिजली प्लांट में कोयले की कमी के कारण सात हजार मेगावाट की बजाय छह हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति हो रही है।
- शहर में जर्जर जर्जर तारों को बदलने के कार्य के चलते बिजली कट हो रहे हैं।
- फॉल्ट मेंटीनेंस के लिए शट डाउन लेना होता है।
दशहरा पर 24 घंटे बिजली दी जानी है
- दशहरे पर 24 घंटे बिजली दी जानी है। उस रात्रि को कोई फाल्ट न हो, इसलिए लाइन के ऊपर से पेड़ों को छांटा जा रहा है। दो दिन के भीतर बिजली आपूर्ति ठीक हो जाएगी। - एके पाठक, अधीक्षण अभियंता शहर, विद्युत विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed