फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijli Bamba bypass closed, Delhi road jammed due to pressure of vehicles

बिजली बंबा बाईपास बंद, दिल्ली रोड वाहनों के दबाव से जाम

Thu, 13 Oct 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bijli Bamba bypass closed, Delhi road jammed due to pressure of vehicles
बिजली बंबा बाईपास बंद, दिल्ली रोड वाहनों के दबाव से जाम
विज्ञापन

मेरठ। बिजली बंबा बाईपास को बुधवार शाम 5 बजे जुर्रानपुर फाटक के दोनों ओर की सड़क की मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया। इससे दिल्ली रोड़ पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम केहालात रहे। रेलवे लाइन की ओर छोटे अंडरपास में से दोपहिया वाहनों को गुजरने में जद्दोजहद करनी पड़ी। यहां बारिश के कारण जंगल के रास्ते में पानी भर जाने से कई वाहन चालक फिसल गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से बिजली बंबा बाईपास को खोलने की पूरी तैयारी है।
दस महीने के अंतराल में ही फाटक के दोनों ओर की सड़क टूट गई। हालांकि, इस बीच एक बार पैचवर्क किया गया लेकिन बात नहीं बन सकी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यातायात दबाव होने के चलते ऐसा हो रहा है। जिससे बार-बार मरम्मत करनी पड़ रही है। इस फाटक पर चार लाख ट्रैफिक मल्टीपल यूनिट (रेलवे का आंकड़ा) है। इतना अधिक यातायात दबाव होने के कारण रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाना जरुरी है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

तो चाहिए एक महीने का बंद
अगर डामर की सड़क से छुटकारा पाना है तो एक महीने तक बिजली बंबा बाईपास को बंद करना होगा। ऐसा असंभव सा नजर आता है। सीमेंटेड रोड़ बनाने के लिए एक महीने तक बिजली बंबा बाईपास को बंद करना होगा। ऐसा रेलवे अधिकारियों का दावा है। इसके बन जाने के बाद कुछ हद तक कई सालों के लिए बार-बार बिजली बंबा बाईपास बंद करने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जाग रहा शासन-प्रशासन
बिजली बंबा बाईपास के चौड़ीकरण और इनर रिंग रोड की कवायद शुरू हुई थी। एक बार फिर फाइल दब गई है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार 80 से एक लाख वाहन बाईपास से रोजाना गुजर रहे हैं। इसके बाद भी शासन से बजट नहीं आ रहा है। वहीं, जनप्रतिनिधि भी बाईपास के निस्तारण के लिए मजबूती से सरकार के सामने पक्ष नहीं रख रहे हैं। इसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed