{"_id":"63e926b9c3854a1ede03ec33","slug":"bigg-boss-16-archana-won-the-hearts-of-the-public-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: अर्चना ने जीता जनता का दिल, टॉप 4 में दर्ज किया नाम, किचन क्वीन के रूप में बनी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bigg Boss 16: अर्चना ने जीता जनता का दिल, टॉप 4 में दर्ज किया नाम, किचन क्वीन के रूप में बनी पहचान
Sun, 12 Feb 2023 11:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:21 PM IST
सार
शो के होस्ट सलमान खान ने भी कहा कि अर्चना को बिलकुल नजरंदाज नहीं किया जा सकता। अर्चना बिग बॉस के इतिहास की सबसे अनोखी प्रतिभागी रहीं। शो में उनकी भागीदारी बाकी प्रतिभागियों से सबसे अधिक थी। शो के ग्रैंड फिनाले में अर्चना गौतम के परिवार के सदस्य भी उनका समर्थन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
अर्चना गौतम ने टॉप 4 में दर्ज किया नाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ की शेरनी अर्चना ने बिग बॉस सीजन 16 में जनता का बेइंतहा दिल जीता। किचन क्वीन से लोकप्रिय हुई अर्चना गौतम ने बेबाकी से शो में अपने मुद्दे रखे। रविवार को शो के ग्रैंड फिनाले में अर्चना को टॉप 4 स्थान पर रहीं। घर से बाहर निकल कर मंच पर अर्चना भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि बिग बॉस में रहने पर मैंने दुनिया के बारे में जाना। अपने क्षेत्र की लोगों और हिंदुस्तान की जनता की आभारी हूं की उन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया।
विज्ञापन
शो के होस्ट सलमान खान ने भी कहा कि अर्चना को बिलकुल नजरंदाज नहीं किया जा सकता। अर्चना बिग बॉस के इतिहास की सबसे अनोखी प्रतिभागी रहीं। शो में उनकी भागीदारी बाकी प्रतिभागियों से सबसे अधिक थी। शो के ग्रैंड फिनाले में अर्चना गौतम के परिवार के सदस्य भी उनका समर्थन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
गंगानगर निवासी अभिनेत्री व मॉडल अर्चना गौतम ने नवंबर में कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस सीजन 16 के घर में पहुंची। पहले ही दिन उन्होंने घर में धमाल मचाना शुरू कर दिया। शो में उनके मुद्दे घरवालों को बेशक परेशान करते रहे हैं, लेकिन जनता को पसंद आए। शो में वे इकलौती कंटेस्टेंट रहीं, जिन्होंने अपने दम पर ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है। और ये बात बिग बॉस ने खुद अर्चना की तारीफ में भी कही थी। आज पूरे देश की जनता से उन्हे खूब प्यार मिल रहा है। उनका डायलॉग मार मार के मोर बना दूंगी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। चार महीने के उनके सफर में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन उन्होंने सभी मुश्किलों का डटकर सामना किया।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों ने की जमकर तारीफ
शो में पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अर्चना गौतम की जमकर तारीफ की। अभिनेता अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन, गायक मीका सिंह ने अर्चना को गुलाब का फूल भी दिया।