फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big Robbry in meerut by making family hostage

मेरठ: सर्राफ के घर से 37 लाख की डकैती, परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने दिया अंजाम

Sat, 26 Dec 2020 10:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Dec 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Big Robbry in meerut by making family hostage
मेरठ में डकैती - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बदमाशों ने शुक्रवार देर रात नौचंदी इलाके के शास्त्रीनगर में सर्राफ के घर 37 लाख की डकैती डाल ली। बदमाशों ने ऊपरी मंजिल पर पहुंच कर सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। उसके बाद पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंधक बना लिया। सराफ के घर से बदमाशों ने 11 लाख रुपए व आधा किलो सोने के जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। वारदात के बाद बदमाश पूरे परिवार को बंधक बना कर फरार हो गए। सुबह 3 घंटे बाद परिवार बंधन मुक्त हुआ।

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक पुल के पास तेजपाल सिंह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनकी घर में ही विष्णु ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। रात में वह परिवार के साथ सोए हुए थे। रात करीब 2:30 बजे चार बदमाश ताला तोड़कर ऊपरी मंजिल से उनके घर में घुस गए, जबकि दो अन्य बदमाश ऊपर गेट पर खड़े रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए प्रशासन सख्त, बिजनौर की सभी सीमाएं सील
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बदमाशों ने सर्राफ, उनकी पत्नी शशि वे बेटे कपिल को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। सभी को कमरे में ले जाकर कहा कि यदि मुंह से आवाज निकाली तो गोली मार देंगे। जिसके बाद बदमाशों ने जबरन सेफ, अलमारी की चाबी मांगी और वहां रखे करीब 11 लाख अपने कब्जे में ले लिए।

महिला के जेवरात उतरवा लिए और घर में रखे आधी किलो सोने के जेवरात व चांदी के जेवरात भी ज्वेलरी शॉप से कब्जा लिए। सुबह करीब 5:30 पर पीड़ित परिवार बंधन मुक्त हुआ। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश करीब 37 लाख रुपए का सामान ले गए हैं। इलाके में हुई घटना से व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed