फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhuvneshwar Kumar will inaugurate the Meerut T20 League.

Meerut News: मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ करेंगे भुवनेश्वर कुमार

Fri, 13 Mar 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar will inaugurate the Meerut T20 League.
- 15 मार्च से शुरू होगी लीग, एक अप्रैल को होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) की ओर से आयोजित मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ 15 मार्च को लीग के एंबेसडर भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार करेंगे। वह एंबेसडर के रूप में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी करेंगे। इसे लेकर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में तैयारियां जोरो पर हैं। वहीं, सभी टीम की ओर से अपने खिलाड़ियों की सूची को भी पूरा कर लिया गया है।
लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि एकेडमी के मैदान पर स्विंग के जादूगर भुवनेश्वर कुमार लीग का शुभारंभ करेंगे। मैदान पर लगभग 1200 दर्शक मैच का आनंद उठा सकते हैं। लीग में खेले जा रहे मैचों का स्काई स्पोर्ट्स सहित कई प्लेटफार्म पर लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में लोग घर बैठे ही लीग के मैच का आनंद ले सकेंगे। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया कि लीग के सफल आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लीग के लिए मैदान, खिलाड़ियों की व्यवस्था, अंपायरिंग और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। बीसीसीआई के अनुराग राठौर, यूपीसीए ग्रेड-ए अंपायर सतीश पांडे आयुष वत्स और देवेश शर्मा मैचों का नियमानुसार संचालन करेंगे।
विज्ञापन

-------
लीग में होंगे 32 मुकाबले
लीग के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि 15 मार्च को लीग का उद्घाटन मैच शाम छह बजे से शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, 30 और 31 मार्च को क्वालिफायर और एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे। एक अप्रैल को लीग का फाइनल मुकाबला होगा। टूर्नामेंट में आठ टीमों क्रिक गिरी चैंप, मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, साकेत रॉयल चैंप्स, शुभम स्मैशर्स माल रोड, मेरठ साउथ वॉरियर्स, व्हाइट डॉट्स शास्त्रीनगर और बीबीसी एलीट गंगानगर मेवरिक्स के बीच कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें 28 लीग मैच, दो क्वालिफायर मैच और एक एलिमिनेटर मैच और एक फाइनल मैच होगा। एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड़ ने बताया कि 65 मीटर की बाउंड्री वाले हरे-भरे मैदान पर पांच पिच बनाई गई हैं। ये पिचें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए सहायक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ टी-20 लीग के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है, जहां दर्शक लीग से जुड़े अपडेट देख सकते हैं। मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया की लीग देखने आने वाले दर्शकों का प्रवेश गेट-5 से होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर और आईपीएल में नाम कमा रहे अनेक खिलाड़ी लीग में शानदार प्रदर्शन कर मैचों का रोमांच बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed