फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army today announced a shutdown in protest against CAA and NRC

सीएए और एनआरसी के विरोध में आज भीम आर्मी ने किया बंद का एलान, पुलिस अलर्ट

Sun, 23 Feb 2020 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army today announced a shutdown in protest against CAA and NRC
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पदोन्नित में आरक्षण, सीएए और एनआरसी को लेकर भीम आर्मी द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया। इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। रविवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरना देकर कलक्ट्रेट पहुंचेंगे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। 

विज्ञापन


भीम आर्मी द्वारा 23 फरवरी को बंद का एलान किया गया। भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण के पक्ष में और एनआरसी व सीएए के विरोध में बंद एलान किया गया है। 
विज्ञापन


इसी के तहत रविवार को हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना देंगे। इसके पश्चात लोगों से बंद को सफल बनाने का आह्वान करते हुए पैदल ही कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भीम आर्मी के बंद को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। एसएसपी दिनेश कुमार ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खुफिया विभाग भी सक्रिय है। 


इसके अलावा पुलिस बल के साथ ही पीएसी भी तैनात रहेगी। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed