फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army protested in Saharanpur and 176 workers arrested

भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, महिलाओं सहित 176 लोगों ने दी गिरफ्तारी, ये है पूरा मामला

Wed, 18 Sep 2019 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Sep 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army protested in Saharanpur and 176 workers arrested
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के ग्राम घुन्ना में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के प्रकरण में दर्ज रिपोर्ट के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। पुलिस ने 176 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 139 पुरुष एवं 37 महिलाएं शामिल रहीं। दोपहर बाद सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन


पिछले दिनों गांव घुन्ना में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर सैकड़ों लोगों ने बेहट रोड जाम करके शाकंभरी देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर डंडों से हमला एवं पथराव किया था। साथ ही ग्राम नाजिरपुरा में भी प्रदर्शन कर हमला किया गया था। पुलिस ने ग्राम घुन्ना एवं ग्राम नाजिरपुरा में हुए बवाल के आरोप में 104 लोगों को नामजद एवं 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी ने जेल भरो आंदोलन का एलान किया था। 
विज्ञापन


मंगलवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट गेट पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत नामजदगी की है। जिन लोगों ने पथराव किया, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। न ही प्रतिमा तोड़ने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल

Bhim Army protested in Saharanpur and 176 workers arrested
भीम आर्मी के कार्यकर्ता व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 176 लोगों को शांति भंग करने एवं जिले में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कलक्ट्रेट गेट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों को बसों में बैठाकर पुलिस लाइन में भेजा गया। इनमें भीम आर्मी के पदाधिकारियों जिला प्रभारी प्रवीण गौतम, जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम, विधानसभा नकुड़ प्रभारी सचिन, नगर अध्यक्ष प्रदीप जाटव, देवबंद विधानसभा अध्यक्ष शौर्य आंबेडकर, जिला मीडिया प्रभारी अजय गौतम, जिला उपाध्यक्ष विनोद गौतम समेत 139 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरफ्तारी देने वाली महिलाओं की संख्या 37 रही। दोपहर बाद सभी को पुलिस लाइन से ही निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है। 

चंद्रशेखर, कमल वालिया के परिवार ने बनाई दूरी
घुन्ना प्रकरण में बनाए गए आरोपियों के समर्थन में भीम आर्मी द्वारा जेल भरो आंदोलन से भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर, राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन के परिवार ने दूरी बनाए रखी। इन पदाधिकारियों के परिवार का एक भी व्यक्ति न तो आंदोलन में शामिल हुआ और न ही गिरफ्तारी दी। जिला प्रभारी प्रवीण गौतम का कहना है कि कमल सिंह वालिया की मां कांति देवी आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहीं थीं, लेकिन उनकी तबियत खराब हो गई। संस्थापक चंद्रशेखर के परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर बवाल: आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर केस दर्ज, भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव को बनाया आरोपी

कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका गया: कमल वालिया 
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने कॉल करके आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका, कलक्ट्रेट तक पहुंचने नहीं दिया। पुलिस उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है।

निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद संगठन ने किया आंदोलन 
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि एक संगठन जो अराजक तरीके से शांति व्यवस्था भंग करना चाहता है, उसने जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया था। बताया गया था कि जिले में निषेधाज्ञा लागू है, लेकिन संगठन के लोग नहीं माने और कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। जिसके बाद लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

गैर सामाजिक क्रिया कलाप के संगठन का आंदोलन : एसएसपी 
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मुकदमे को समाप्त करने के लिए दोषी लोगों को बचाने के लिए गैर सामाजिक क्रिया कलापों में शामिल संगठन के कुछ लोक सरकार और पुलिस पर दबाव डालने के लिए जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करेगी। जो निर्दोष हैं उनको परेशान नहीं किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed