फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bharat Bandh 2018 Internet and school-college closed after protests in meerut

मेरठ समेत कई शहरों में इंटरनेट और स्कूल-कॉलेज बंद, प्रशासन अलर्ट

Tue, 03 Apr 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ Updated Tue, 03 Apr 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh 2018 Internet and school-college closed after protests in meerut
मेरठ में बवाल करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद को लेकर हुए बवाल को देखते हुए यूपी प्रशासन अभी भी अलर्ट है। इसको देखते हुए कई शहरों में स्कूल बंद रखे गए हैं। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद रखी है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ज्यादा बवाल हुआ। इसी बवाल को देखते हुए प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। अगर किसी जगह कोई परीक्षा है तो वह कराई जाएगी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वहीं चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की मुख्य परीक्षाएं चलती रहेंगी। उधर प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं भी आज यानी (मंगलवार) शाम पांच बजे तक बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आगरा में भी भारत बंद के दौरान उपजे बवाल को देखते हुए मंडल भर के कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह विद्यालय ही खोले जाएं, जिनमें बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। 

पढ़ें : ...जब 7 घंटे तक जलता रहा शहर, SP सिटी समेत 100 घायल, देखें तस्वीरें

Bharat Bandh 2018 Internet and school-college closed after protests in meerut
प्रदर्शनकारियों ने बस को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को दलितों के भारत बंद के दौरान देशभर में जमकर हिंसा हुई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात, झारखंड व महाराष्ट्र रहे। 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भिंड में दो-दो एवं मुरैना व डबरा में एक-एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ और फिरोजाबाद में एक-एक तथा राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिहार के हाजीपुर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आंदोलनकारियों ने एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया जिसके चलते एक नवजात और एक मरीज ने दम तोड़ दिया। कई राज्यों में परिवहन एवं संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। 

 दलित संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जमकर हिंसा हुई। मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित शोभापुर पुलिस चौकी में उपद्रवियों ने आग लगा दी।साथ ही इंस्पेक्टर नौचंदी की जीप फूंक डाली। मुजफ्फरनगर में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की फायरिंग में एक युवक अमरेश पुत्र सुरेश निवासी गांव गादला, थाना भोपा की मौत हो गई। मेरठ में हिंसा के दौरान घायल हुए युवक अंकुर की मौत हो गई।

Bharat Bandh 2018 Internet and school-college closed after protests in meerut
प्रदर्शन करते दलित समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा दो युवक घायल हो गए। वहीं मेरठ में उपद्रवियों की ओर से की गई फायरिंग में हसनपुर, भावनपुर निवासी 25 वर्षीय युवक अंकुर पुत्र सौदान बुरी तरह घायल हो गया। उसके पेट में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे दिल्ली एम्स ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मेरठ में रोडवेज की चार बसें फूंक दी गई। 60 से अधिक बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गईं। बीस से ज्यादा बाइकें फूंकी गई।

सैकड़ों निजी वाहनों को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। रेल यातायात करीब सात घंटे ठप रहा। मेरठ में 50 और मुजफ्फरनगर में 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मेरठ की हिंसा में  40 पुलिसकर्मी सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में एसपी सिटी मेरठ मान सिंह चौहान भी शामिल हैं। उ

मुजफ्फरनगर में बवाल करने वाले कुछ लोगों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव किर दिया। नई मंडी कोतवाली पर भी दो बार पथराव किया गया। यहां भीड़ ने कोतवाली परिसर और कोतवाली के सामने खड़े वाहनों में आग लगा दी। एक बस,13 कारें और पांच बाइकों सहित करीब 22 वाहन फूंक दिए गए हैं। जानसठ रोड पर टकनपुर से मुजफ्फरनगर आ रही रोडवेज बस में भी आग लगा दी गई।

रेलवे स्टेशन पर गेटमैन प्रताप सिंह के पेट में उपद्रवियों ने सरिया घुसा दिया। पीएनबी के एटीएम और उसकी कैश वैन में भी तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। भीड़ को खदेड़ने को पुलिस ने दो बार फायरिंग की। बंद समर्थकों के बवाल के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने दूरभाष पर बताया कि रेंज में बंद के दौरान सबसे ज्यादा बवाल मुजफ्फरनगर में हुआ है। उपद्रवियों ने नई मंडी थाने पर पथराव करने के साथ करीब 20 वाहनों में आग लगाई है। कोच्चि एक्सप्रेस में भी आगजनी की कोशिश हुई।

पथराव, तोड़फोड़, आगजनी में मुकदमे दर्ज कर 117 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। उपद्रवियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। शामली में बंद समर्थकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यहां से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मेरठ में उपद्रवियों ने कंकरखेड़ा बाईपास, कचहरी और शहर के कई हिस्सों में पेट्रोल पंप और दुकानों समेत 500 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed