फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu delegation met BDO, demanded solution of problems of villages

भाकियू प्रतिनिधिमंडल बीडीओ से मिला, गांवों की समस्याओं के निस्तारण की मांग

Tue, 05 Aug 2025 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu delegation met BDO, demanded solution of problems of villages
भाकियू कार्यकर्ता बीडीओ को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक ने मवाना क्षेत्र के सभी गांवों की समस्याओं को लेकर बीडीओ सतीश कुमार और एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू (अराजनैतिक) का प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी व पूर्व संगठन मंत्री नीरज राठी के नेतृत्व में बीडीओ एवं एडीओ पंचायत से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटना अधिक हो रही है। गांवों के मुख्य मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब हैं। बहुत से खंभों पर लाइट ही नहीं है। मुख्य मार्गों पर झाड़ खड़े हुए हैं। मुख्य मार्गों पर साफ सफाई रोज होनी चाहिए। क्षेत्र के किसानों को बीज व कृषि उपकरण की जानकारी नहीं मिल पाती। इसे लेकर गांवों में ब्लॉक द्वारा प्रचार प्रसार होना चाहिए। महत्वपूर्ण मुद्दों पर ब्लॉक प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और शीघ्र समाधान की मांग रखी। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमंडल में भोला चौधरी, सोनू धामा, पवन कौल, दिनेश, अमजद, अरीब, विकुल, निक्की भाटी, जयविंद्र सिंह, गगनदीप, असलम, ज्ञानेंद्र, वली, सुंदर गुर्जर, आदेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed