फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhaari vaahan ko rokne ke liye police tainaat

भारी वाहनों को रोकने के लिए पुलिस तैनात 

Sat, 21 Jul 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
bhaari vaahan ko rokne ke liye police tainaat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रात में भारी वाहनों को रोकने के लिए पुलिस अफसर सख्त हो गए हैं। एसपी सिटी ने पांच थाना प्रभारियों से रात में भारी वाहन को रोकने के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। जिन स्थानों से रात में भारी वाहन घुसते थे उन स्थानों पर संबंधित थाने से दो दो पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। एसपी सिटी ने कहा कि वह रात में खुद ड्यूटी चेक करेंगे।
विज्ञापन

शहर के अंदर की अधिकांश सड़कें 35 से 40 फीट चौड़ी हैं। इन सड़कों पर भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। लेकिन इन सड़कों पर भारी वाहन रात में अवैध तरीके से दौड़ रहे हैं। पीडब्लूडी के मानक के अनुसार भारी वाहनों के लिए 50 से 60 फीट चौड़ी सड़कें बनाई जाती हैं। भारी वाहनाें के लिए सड़कों को बनाते समय मोटी कंकरीट की परत डाली जाती है। इससे कम चौड़े मार्ग पर हल्की कंकरीट की परत डाली जाती है। इसलिए इन सड़कों पर जब भारी वाहन गुजरते हैं तो ये सड़क समय से पहले ही टूट जाती है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि कि सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। रात में नो एंट्री खुलते ही भारी वाहन दूरी और टोल बचाने के लिए मुख्य मार्गों के अलावा  हल्की सड़कों से निकलते हैं। रात की ड्यूटी के लिए सिविल लाइन, लालकुर्ती, देहलीगेट, ब्रह्मपुरी और लिसाड़ीगेट प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि भारी वाहन मिले तो वह खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


इन मार्गों पर लगाई गई ड्यूटी
भारी वाहन दिल्ली रोड से भूमिया का पुल होते हुए हापुड़ अड्डा चौराहे से गढ़ रोड की तरफ वाहन निकलते हैं। यहां मेट्रो प्लाजा के सामने ड्यूटी लगाई गई है। दिल्ली रोड से घंटाघर, खैरनगर, बच्चा पार्क चौराहा, वेस्टर्न रोड होकर कचहरी पुल से एसएसपी आवास के रास्ते बाउंड्री रोड पर निकलते हैं। रेलवे रोड चौराहे पर ड्यूटी लगाई गई है। बाउंड्री रोड पर साईं मंदिर से कमिश्नरी कार्यालय से एसपी सिटी आवास के सामने से वाहन निकलते हैं। बाउंड्री रोड पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। कमिश्नरी आवास चौराहे पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं रूट
दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के लिए रात में दिल्ली रोड से बेगमपुल, बेगमपुल से जीरो माइल, जीरो माइल से रुड़की रोड, जीरो माइल से बाउंड्री रोड और कमिश्नरी आवास चौराहे से मुख्य रूट है। गढ़ रोड और हापुड़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन हापुड़ अड्डा चौराहे से बेगमपुल के रास्ते दिल्ली रोड और जीरो माइल से ही जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed