फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   below trasfarmer opend death shops

ट्रांसफार्मरों के नीचे खुली हैं ‘मौत’ं की दुकानें 

Fri, 02 Jun 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
below trasfarmer opend death shops
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में कई स्थानों पर लोग जान की परवाह किए बना ही ट्रांसफार्मरों के नीचे या बराबर में अस्थायी दुकान खोलकर व्यवसाय कर रहे हैं। उन्हें न अपनी जान की चिंता न अन्य लोगों की। ट्रांसफार्मर में होने वाले फाल्ट से जहां इनकी दुकान जलकर राख हो सकती है वहीं इनकी भी जान जा सकती है। बिजली विभाग के नोटिस मिलने के बाद भी ये अपना कब्जा बरकरार रखे हुए हैं। अमर उजाला टीम ने जब अतिक्रमण करने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि मौत तो कहीं भी आ सकती है.......इससे डरना कैसा। 
विज्ञापन


बिजलीघर के गेट पर ही अतिक्रमण 
दिल्ली रोड स्थित 33 केवी रामलीला ग्राउंड के गेट पर रखे ट्रांसफार्मरों के बराबर में ही गड़िया लौहारों ने अपना डेरा जमा रखा है। मनीष जूस कार्नर और गन्ने के रस के खोखे लगे हैं। इन दोनों को न अपनी जान की फिक्र है और न ही ग्राहकों की। फाल्ट से निकली हल्की चिंगारी भी हादसे का कारण बन सकती है। 
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर के नीचे चाय की दुकान 
दिल्ली रोड पर रानी मिल स्थित एपेक्स टावर के मुख्य गेट के बाहर दो बड़े ट्रांसफार्मर ऊंचे फाउंडेशन पर रखे गए हैं। एक व्यक्ति ने फाउंडेशन के नीचे चाय की दुकान खोल ली है। दुकान मालिक सक्षम से जब पूछा कि डर नहीं लगता तो उसने कहा कि ‘मौत जहां लिखी होगी वहीं आएगी, तो फिर डरना किस बात का’। उनके साथ खोखे पर बैठे ग्राहकों ने भी उसकी हां में हां मिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा जाल पर सैलून की दुकान 
दिल्ली रोड स्थित प्लाजा सिनेमा के निकट रोडवेज पार्किंग गेट पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। विभाग ने इस पर सुरक्षा जाल लगा रखा है। मोहम्मद जमीर और रईस ने सुरक्षा जाल पर ही शीशा लगाकर सैलून खोल लिया है। खतरे के सामने खड़े होकर न केवल ये दोनों सेविंग करते हैं बल्कि ग्राहक भी बेझिझक यहां आते हैं। इनसे जब खतरे के बारे पूछा तो बताया कि क्या करें यहां और कहीं जगह भी तो नहीं है। 

ट्रांसफार्मर के नीचे टायर पंचर की दुकान 
रोडवेज के सामने से सदर थाने को जा रही सड़क किनारे दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनके नीचे टायर पंचर की और चाय की दुकान चल रही है। आए दिन ट्रांसफार्मर में धमाका होता रहता है, लेकिन इन्होंने आज तक अपनी दुकान यहां से नहीं हटाई। 


नोटिस देकर इतिश्री कर रहा विभाग 
बिजली विभाग ने लाइनों और ट्रांसफार्मरों आदि के नीचे अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों को नोटिस दे रखे हैं। नोटिस में इन्हें जगह खाली करने और दुर्घटना का स्वयं जिम्मेदार होने और किसी भी तरह का मुआवजा नहीं देने की चेतावनी दी है। ये नोटिस सिर्फ पीवीवीएनएल का अपना बचाव भर है। विभाग ने कभी भी इन्हें हटाने का अभियान नहीं चलाया। 

मुख्य बातें----------
- पोल पर रखे ट्रांसफार्मरों के नीचे चला रखी हैं दुकानें
- स्वयं के साथ ही ग्राहकों की सुरक्षा भी दांव पर
- जान खतरे में, फिर भी पंगा लेने से पीछे नहीं हटते मेरठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed