फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   before rape fir and bonding

दुष्कर्म झूठे मुकदमे में फंसाकर करतीं हैं सौदेबाजी, वीडियो ने खोली युवतियों की पोल, जांच बैठी

Sat, 20 Jul 2019 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
before rape fir and bonding
सांकेतिक तस्वीर
मेरठ में दुष्कर्म के मुकदमों में सौदेबाजी कर रही युवतियों के वायरल वीडियो ने कई मामलों की पोल खोलकर रख दी है। आरोप है कि कुछ युवतियां गिरोहबंद होकर लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाती हैं, बाद में रुपये लेकर समझौता कर लेती हैं। 
विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग के इस धंधे में इन युवतियों का पूरा परिवार शामिल है। शुक्रवार को मेडिकल क्षेत्र से आये लोगों ने महिला द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमों की सूची एसएसपी को सौंपी। सौदेबाजी का वीडियो भी दिखाया। एसएसपी ने मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला मूलरूप से बहसूमा क्षेत्र की बताई जा रही है। वह काफी समय से टीपीनगर क्षेत्र में रहकर यह धंधा कर रही है। आरोप है कि महिला अपनी बेटियों की मदद से किसी के भी खिलाफ दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर थाने में दिलवा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद वह सौदेबाजी करती हैं। पैसे मिलने पर वह समझौते का शपथपत्र कोर्ट में लगा देती हैं। मुंहमांगी रकम न मिलने पर व्यक्ति को जेल भिजवा देती हैं। वायरल वीडियो में दो युवतियां एक युवक से समझौता करती दिख रही हैं। युवक द्वारा युवतियों से समझौते की रकम पूछने पर वह दो लाख रुपये बता रही हैं।

एसएसपी को बताई करतूत
महिला का शिकार बने कुछ युवक शुक्रवार को एसएसपी अजय साहनी से मिले। उन्हें ब्लैकमेलर महिलाओं के संबंध में बताया। पीड़ित युवकों का कहना है कि वह महिला और उसकी बेटियों को नहीं जानते। न जाने कैसे उन्होंने उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिये। इस परिवार में एक महिला, उसकी कई बेटियां, एक पुत्रवधू व एक युवक है। सभी गिरोहबंद होकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं।

पीड़ितों ने महिला व उसकी बेटियों द्वारा विभिन्न थानों में दर्ज कराए गए करीब 30 मुकदमों की सूची एसएसपी को सौंपी। एसएसपी अजय साहनी ने मामले में जांच बैठा दी है। उनका कहना है कि मेडिकल थाना क्षेत्र से कुछ लोगों ने पूरे साक्ष्य के साथ शिकायत की है। यह अनोखा मामला है। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed