फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mandap, bride ready the groom demand a fortuner car

मंडप सजा, दुल्हन तैयार पर दूल्हे ने मांग ली फारच्यूनर कार, फंस गई बारात

Mon, 17 Jul 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
mandap, bride ready the groom demand a fortuner car
निकाह के वक्त मांगी फारच्यूनर कार

मंडप सजा था और दुल्हन निकाह के लिए तैयार थी, लेकिन उसी वक्त दूल्हे ने दहेज में फारच्यूनर कार की मांग कर ली। बस फिर क्या इसी बात को लेकर बखेड़ा हो गया और दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। निकाह के वक्त दूल्हे द्वारा दहेज में फारच्यूनर कार की मांग करने से गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों सहित बारात को बंधक बना लिया। बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों के बीच हुई पंचायत में लड़की पक्ष ने दहेज लोभी दूल्हे से अपने बेटी का निकाह कराने से साफ इंकार कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र के गांव ताताहेड़ी निवासी पूर्व प्रधान मुस्तकीम की बेटी का निकाह होना था। शामली जनपद के गांव भूरा कंडेला से जमशेद का पुत्र परवेज दुल्हन को ले जाने के लिए बारात लेकर आया था। बाईपास मार्ग स्थित प्रभा गार्डन में बारात की खातिरदारी और अन्य रस्मों के लिए लड़की पक्ष की ओर से इंतजाम किए गए थे। दोपहर करीब 12 बजे बारात आई तो लड़की पक्ष ने उनका स्वागत करते हुए बारातियों को भोजन कराया।

विज्ञापन

दूल्हे ने अचानक दहेज में फारच्यूनर कार की मांग कर दी

mandap, bride ready the groom demand a fortuner car
निकाह

इसके बाद जब निकाह की रस्म अदा की जानी थी तो उससे ठीक पहले दूल्हे ने अचानक दहेज में फारच्यूनर कार की मांग कर दी। लड़की पक्ष ने उसे समझाने का प्रयास किया, परंतु दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा और बिना कार मिले निकाह से इंकार कर दिया। इससें लड़की पक्ष में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने दूल्हे, उसके पिता और अन्य परिजनों सहित पूरी बारात को बंधक बना लिया। विवाह स्थल के दोनों गेटों पर ताले लगा दिए गए। इससे बारातियों में अफरातफरी मच गई इसके बाद दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने समझौते के प्रयास शुरू किए परंतु लड़की पक्ष ने बेटी का निकाह दहेज लोभी के साथ करने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही विवाह में दिए गए सामान सहित सभी खर्च वापस नहीं करने तक बारातियों को ना छोडे़ जाने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने मामले में समझौते के लिए पंचायत बुला ली। जिसमें सपा नेता वसीम चौधरी, पूर्व प्रधान नियाज हसन, मौलवी तैयब, इकराम प्रधान, इनाम, एहसान, अरशद और जिशान वकील आदि शामिल रहे। समाचार लिखे जाने तक बारात बंधक थी और पंचायत चल रही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed