फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Before coming to Meerut Archana expressed her happiness on camera

Archana Gautam: मेरठ आने से पहले अर्चना ने कैमरे पर जाहिर की खुशी, बोलीं- जाऊंगी अपने कॉलेज, आप सभी लोग आएं

Fri, 17 Feb 2023 10:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Feb 2023 10:56 PM IST
सार

अर्चना ने बताया दोपहर 12 बजे तक मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगी। जहां से समर्थकों के साथ बाया रोड यूपी गेट से होकर मोहन नगर से मुरादनगर, मोदीनगर, परतापुर, बागपत अड्डे, बेगमपुल पहुंचेंगी।

विज्ञापन
Before coming to Meerut Archana expressed her happiness on camera
अर्चना गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बिग बॉस में दम दिखाने वाली मेरठ की बेटी अर्चना गौतम 19 फरवरी रविवार को मेरठ आएंगी। शुक्रवार रात अर्चना की ओर से जारी वीडियो में वह मेरठ सहित एनसीआर के लोगों और अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्साहित नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन

अर्चना ने बताया दोपहर 12 बजे तक मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगी। जहां से समर्थकों के साथ बाया रोड यूपी गेट से होकर मोहन नगर से मुरादनगर, मोदीनगर, परतापुर, बागपत अड्डे, बेगमपुल पहुंचेंगी। जहां स्वागत कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचकर अर्चना मीडिया को बातचीत करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वीडियो में आईआईएमटी विश्व विद्यालय पहुंचने की बात भी कही है। पिता गौतमबुद्ध ने बताया बिग बॉस में साढ़े चार महीने रहकर मेरठ का नाम रोशन करने के बाद मेरी बेटी अर्चना गौतम अपने गृह जनपद आ रही है। जिसके लिए अर्चना के भव्य स्वागत की तैयारी मेरठवासियों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed