Meerut: संजय वन बनेगा शहर का नया पिकनिक हॉटस्पॉट, 20 करोड़ की योजना का मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया शुभारंभ
मेरठ के परतापुर स्थित संजय वन के सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ की योजना शुरू हो गई है। ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने हवन पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में स्थित दिल्ली रोड किनारे संजय वन को अब नया रूप मिलने जा रहा है। यहां 20 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है।
सोमवार को ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने हवन-पूजन कर इस कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संजय वन को 2026 तक एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
राज्य मंत्री ने बताया कि यह वन वन्यजीव चेतना केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां पर्यावरण और जीव संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पहले चरण में शासन ने 1.77 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इसके तहत वॉकिंग ट्रैक, पार्किंग व्यवस्था, योगा लॉन और लाइटिंग जैसे कार्य किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: सिपाही और होमगार्ड बिजलीघर में सोते मिले, एक कांस्टेबल निलंबित, पढें-अपराध संक्षेप
डॉ. तोमर ने बताया कि संजय वन के पास आरआरटीएस स्टेशन भी है, जिससे रैपिड रेल की सुविधा के चलते लोगों को दिल्ली और नोएडा जैसा अनुभव मिलेगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना की हर धनराशि का सदुपयोग होगा और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएंगे।