फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bar chunav

21 पदों पर 46 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल

Sat, 21 May 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
bar chunav
बार एसोस‌सिएशन चुनाव में प्रत्याशियों ने पर्चे भरे - फोटो : अमर उजाला
 मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव के 21 पदों पर 46 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। शुक्रवार को प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। महामंत्री पद पर सबसे ज्यादा 7 पर्चे भरे गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार सामने आए हैं।
विज्ञापन

सतीश कुमार रूहासा ने महामंत्री पद के लिए नामांकन पत्र भरा। अध्यक्ष के पद पर गजेंद्र पाल सिंह, कुंवर पाल शर्मा, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कोसर नदीम, पुष्पराज सिंह त्यागी, राजेश्वर दयाल त्यागी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों के लिए आदिल सिराज, अश्वनी कुमार कांबोज, जितेंद्र सिंह, कालूराम सैनी, मनवीर सिंह, पूनम वशिष्ठ, महामंत्री पद पर अरजिन्द्र सिंह बिरमानी, अजय कुमार शर्मा, अमर पाल सिंह, सतीश कुमार बालियान, सतीश कुमार रूहासा, सुरेश पाल सिंह, वीरपाल सिंह मलिक, कोषाध्यक्ष पद पर ब्रजपाल सिंह, ओमकार सिंह तोमर, ओमप्रकाश दबथुवा, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए शबनम, सुंदर लाल यादव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए सचिन कुमार, उर्वशी सिंह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए वर्षा शर्मा और वरुण गुप्ता ने नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए अतुल शर्मा, नरेश कुमार त्यागी, प्रमोद कुमार, राजकिरण सिंह, राकेश कुमार शर्मा, रनजीत सिंह, संजीव कुमार त्यागी, सोहन लाल, वीरेंद्र कुमार और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए अजय कुमार पाठक, कुमारी परमेश्वरी देवी, मोनू कुमार उपाध्याय, मुनेश कुमार, संदीप कुमार वर्मा, श्रवण कुमार, ममता तिवारी, वीरसैन कुमार, योगेश कुमार सिवाच ने नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मतपत्रों को जांच के बाद सही पाया गया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर सुनीता तोमर का पर्चा निरस्त कर दिया गया। उर्वशी सिंह के नाम पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई, लेकिन चुनाव अधिकारी ने उसका नामांकन सही बताया। मतदान का चुनावी कार्यक्रम मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी नरेंद्र पाल सिंह की अगुवाई में मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय शर्मा, सुबोध कुमार सिसौदिया, आर एच अंसारी ने पूरा कराया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। चौधरी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को नाम वापस होंगे। मतदान 27 मई को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed