फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Banke Bihari's palanquin procession taken out with reverence

Meerut News: श्रद्धा के साथ निकाली बांके बिहारी की पालकी यात्रा

Sun, 01 Sep 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari's palanquin procession taken out with reverence
शामली में श्री कृष्ण छटी महोत्सव पर आयोजित पालकी शोभा यात्रा में झुमते श्रद्धालु। संवाद
शामली। श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा संघ द्वारा शनिवार को भव्य पालकी यात्रा महोत्सव और श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के गांधी चौंक स्थित श्रीकृष्ण कुटी मंदिर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल, मीनू संगल रहे। विशिष्ट अतिथि कुशांक चौहान, शिखर गोयल, अनिल गोयल, विवेक जैन रहे। सुबह 11 बजे मंदिर में पूजन हुआ और भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान का शृंगार व आरती, दोपहर ढ़ाई बजे तिलक संपन्न हुआ।
दोपहर एक बजे मंदिर प्रांगण से पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। पालकी यात्रा मंदिर से शुरू होकर सुभाष चौक, महाराजा अग्रसेन पार्क, मंदिर हनुमान टीला, कोतवाली गेट, नेहरु मार्किट, जवाहरगंज मंडी, रेलवे रोड, मंडी गांधी गंज, भिक्की मोड, बैंड मार्किट, मोहल्ला बडीआल, गणेश चौक, गुजरातियान, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा में भगवान के साथ बालरूप में राधा रानी, श्री बांके बिहारीलाल, राधा वल्लभ लाल, श्री खाटूश्याम, कृपा बिहारी सरकार, महाकाल बाबा, भगवान श्रीराम, भगवान जगन्नाथ की झांकी शामिल रही।
विज्ञापन

पालकी यात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पालकी यात्रा में बडी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर दुर्गेश वर्मा, विनय संगल, विकास संगल, दीपक बंसल, रामश्याम कुच्छल, विवेक बंसल, रोबिन गर्ग, पंकज गुप्ता, श्रवण माहेश्वरी, विशाल गुप्ता, अभिषेक अरोरा, अंकित गुप्ता, सपन मित्तल, राजीव गोयल, सक्षम संगल आदि मौजूद रहे। शाम को आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed