फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bank association protest

Meerut News: 11 सितंबर को बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Thu, 10 Sep 2026 05:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
bank association protest
सुबह 11 बजे इंडियन बैंक माल रोड पर जुटेंगे बैंक यूनियनों के पदाधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंककर्मी विभिन्न मांगों को लेकर (आज) शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की सफलता के लिए इंडियन बैंक माल रोड कार्यालय पर सुबह 11 बजे सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बैंकवार संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी अपने झंडे-बैनरों के साथ शामिल होंगे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मेरठ यूनिट के सचिव एवं आईबीईयू यूपी के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि हड़ताल पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, भेदभावपूर्ण पीएलआई व्यवस्था में सुधार, द्विपक्षीय समझौते के अनुसार केंद्रीय पीएलआई का समाधान तथा पुराने लंबित मुद्दों के निस्तारण की मांग को लेकर की जा रही है। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों से अपने-अपने संगठन के साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने और हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed