फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bangalore police will bring Amit Marinda and his three companions to Meerut on remand

Meerut: अमित मरिंडा और उसके तीन साथियों को रिमांड पर मेरठ लेकर आएगी बंगलुरु पुलिस

Thu, 17 Jul 2025 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 17 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bangalore police will bring Amit Marinda and his three companions to Meerut on remand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
मेरठ में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमित मरिंडा और उसके तीन साथियों को बंगलुरु पुलिस रिमांड पर लेकर मेरठ आएगी। उनसे निशानदेही पर पिस्टल आदि भी बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


बंगलुरु के शेषद्रिपुरम थाना क्षेत्र के रहने वाले प्लाईवुड कारोबारी के पास आठ जुलाई को कॉल आया। कॉलर ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर बेटे को अगवा करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


व्यापारी ने बंगलुरु में मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच सेंट्रल डिविजन और सेंट्रल क्राइम ब्रांच को दी गई। इस मामले में बंगलुरु पुलिस ने दिल्ली से मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के आरटीओ रोड के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर अमित मरिंडा, कैलाशपुरी निवासी वंश सचदेवा, शीशपाल उर्फ मोंटी निवासी संजय नगर और रिजवान निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। अमित मरिंडा के खिलाफ कई मुकदमे नौचंदी और मेडिकल थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलुरु पुलिस ने तीनों मेरठ के आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड पुलिस से मांगा है, ताकि इन पर सख्त कानून शिकंजा कसा जा सके।


पुलिस की जांच में सामने आया है कि बेंगलुरू के व्यापारी रफीक का प्लाईवुड व्यापारी से लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते उसने अमित मरिंडा के साथ मिलकर फिरौती मांगने की योजना बनाई। अमित मरिंडा ने अपना नेटवर्क मेरठ से दिल्ली होते हुए बंगलुरु तक बना लिया है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बंगलुरु पुलिस जो भी आपराधिक रिकाॅर्ड से संबंधित मदद मांगेगी, उनको रिकॉर्ड मुहैया करा दिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed