फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bajrang Dal activists beaten love jihad as accused

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोपी बताकर धुना

Fri, 04 Aug 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 04 Aug 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal activists beaten love jihad as accused
आरोपी गिरफ्तार

पुलिस लाइन गेट नंबर-4 पर एक मनचले को दर्जनों युवकों ने दौड़ाकर पीटा। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को पीटने वालों ने खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने बताया कि दूसरे समुदाय के दो युवक और स्कूल ड्रेस में एक छात्रा पुलिस लाइन के सामने खडे़ थे। दोनों युवक छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे दो युवकों ने इन युवकों से वहां पर खड़े होने की वजह पूछी। जिस पर एक युवक छात्रा को स्कूटी पर बैठाकर भाग गया। जबकि दूसरा युवक मोबाइल पर बातचीत करता रहा। थोड़ी देर में ही वहां करीब एक दर्जन युवक पहुंच गए और युवक को मनचला बताकर उस पर टूट पड़े। इंस्पेक्टर के अनुसार मौके से आरोपी जुनेद निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-11 को हिरासत में लिया गया। जबकि मौके से भागा आरोपी जाकिर कॉलोनी निवासी बताया गया।

विज्ञापन

कौन थी छात्रा, आरोपी बोला पता नहीं

Bajrang Dal activists beaten love jihad as accused
यूपी पुलिस

इंस्पेक्टर सिविल लाइन आरोपी जुनेद के घर शास्त्रीनगर पहुंचे। दूसरे आरोपी के बारे में पूछा। जांच में सामने आया कि दोनों युवक एक छात्रा को किसी स्कूल से लेकर आए थे। छात्रा कौन है, इसके बारे में जुनेद कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा कौन थी, जांच की जा रही है।

बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर ने बताया कि यह मामला लव जेहाद का है। वह भी मौके पर पहुंचे थे। आरोपी से नाम पूछा तो उसने अपना नाम पहले रवि व फिर राजपूत बताया था। दूसरे समुदाय के दोनों युवक नाबालिग लड़कियां लेकर आए थे। एक आरोपी के हाथ में कलावा भी बंधा था। दूसरे समुदाय के युवक नाम और धर्म दूसरा बताकर हिंदू की नाबालिग लड़कियों को फंसाते है। इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed