{"_id":"6009987549393060f67a5653","slug":"baghpat-the-collective-fast-of-the-farmers-continues-says-government-will-have-to-retreat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: किसानों का सामूहिक उपवास जारी, बोले- सरकार को पीछे हटना ही होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: किसानों का सामूहिक उपवास जारी, बोले- सरकार को पीछे हटना ही होगा
Fri, 22 Jan 2021 02:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:01 AM IST
सार
- जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि सरकार को पीछे हटना ही होगा
- 22 जनवरी को दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा किसानों का उपवास
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में कृषि कानूनों के विरोध में ढिकौली गांव में किसानों का सामूहिक उपवास दूसरे दिन भी जारी रहा। 22 जनवरी को दोपहर दो बजे तक किसानों का उपवास जारी रहेगा। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि किसान एक हो चुके हैं। सरकार को हर हाल में पीछे हटना पड़ेगा। संयुक्त किसान मोर्चा पीछे हटने वाला नहीं है।
गुरुवार को ढिकौली गांव में कृषि कानून के विरोध में आसपास के गांव के किसान भी उपवास स्थल पर पहुंच गए। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि सरकार की नीति और नियत में फर्क है। कृषि कानून किसान विरोधी है। सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना होगा।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका था ट्रक चालक, फिर जंगल में जाकर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि वह कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़े हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा की कृषि कानून के खिलाफ देश भर के किसान विरोध कर रहे है। लेकिन सरकार आंख बंद करे बैठी है। दीपक यादव ने कहा कि किसान कृषि कानून बिल के खिलाफ 25 जनवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/