फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Truck driver suicide after he stopped at a dhaba in Muzaffarangar

मुजफ्फरनगर:  खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका था ट्रक चालक, फिर जंगल में जाकर उठाया खौफनाक कदम

Thu, 21 Jan 2021 12:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Jan 2021 12:09 AM IST
सार

  • ट्रक चालक ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • पीनना के पास स्थित ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था ट्रक चालक

विज्ञापन
Truck driver suicide after he stopped at a dhaba in Muzaffarangar
आत्महत्या

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पीनना बाईपास स्थित ढाबे पर मंगलवार रात भोजन के लिए रुके ट्रक चालक ने देर रात जंगल में जाकर एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पंजाब प्रांत के जनपद होशियारपुर निवासी हरनीक सिंह उर्फ निक्कू (25) ट्रक चालक था, जो साथी क्लीनर के साथ मंगलवार शाम ट्रक लेकर वहलना चौक से होते हुए पीनना बाईपास पर पहुंचा था। वहां स्थित एक ढाबे पर उसने खाना खाने के लिए ट्रक रोक लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: रोडवेज बस अड्डे पर धर्मस्थल के पास बने शौचालय में तोड़फोड़, हंगामा, 17 नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात खाना खाने के बाद हरनीक सिंह उर्फ निक्कू साथी क्लीनर को बिना कुछ बताए ढाबे के पीछे की तरफ जंगल में चला गया। इसके बाद से हरनीक का साथी रातभर उसका ढाबे पर ही इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं लौटा।


बुधवार सुबह साथी ने कुछ लोगों के साथ जंगल में हरनीक की तलाश की तो काफी अंदर जाकर एक पेड़ पर फांसी से लटका उसका शव मिला। घटना की सूचना पर बुढ़ाना मोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी एसआई बीबी शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में हरनीक सिंह के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed