{"_id":"629c76b663019d12d52d7712","slug":"baghpat-mp-dr-satyapal-says-terrorists-are-trying-to-scare-the-government-is-not-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सांसद डॉ. सत्यपाल बोले- आतंकी डराने का प्रयास कर रहे, सरकार डरने वाली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सांसद डॉ. सत्यपाल बोले- आतंकी डराने का प्रयास कर रहे, सरकार डरने वाली नहीं
Sun, 05 Jun 2022 02:56 PM IST
Dimple Sirohi
अंकित चौहान, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अंकित चौहान, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:56 PM IST
सार
बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में लोकसभा की लाभ के पदों संबंधी संयुक्त समिति जम्मू-कश्मीर गई हैं। सांसद ने अमर उजाला से कहा, केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास कराने पर लोगों की सोच बदलने से आतंकी परेशान हैं। कहा कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए लोगों को विश्वास में लिया जा रहा, सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. सत्यपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में लोकसभा की लाभ के पदों संबंधी संयुक्त समिति के अध्यक्ष एवं बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाओं पर कहा कि आतंकी डराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार डरने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार ने तेजी से विकास कराया है, जिससे वहां के लोगों की सोच बदली हैं। इसी बदलाव से आतंकी बौखला गए हैं और अपने आखिरी हथकंडे टारगेट किलिंग को अपना रहे हैं। सरकार इसका भी मुंहतोड़ जवाब देने की योजना बना चुकी हैं।
विज्ञापन
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में ही समिति जम्मू-कश्मीर गई हुई हैं। वहां के मौजूदा हालात पर सांसद डा. सत्यपाल सिंह से अमर उजाला ने बातचीत की। सांसद बताया कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास करा रही हैं। सड़कों, स्कूल, पुल, गांवों सभी की हालत सुधर रही हैं। इसी विकास ने लोगों की सोच काफी बदली हैं और सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: हर तरफ था खून ही खून, कांप उठा कलेजा, मेडिकल में भर्ती झुलसे लोगों ने सुनाई आपबीती
जिस लद्दाख में विकास के लिए लोग तरसते थे, आज वहां की स्थिति भी पूरी तरह से बदल रही हैं। इसे देखकर ही आतंकी बौखला गए हैं और वह टारगेट किलिंग करने लगे हैं, ताकि लोगों और सरकार में डर पैदा किया जा सके। मगर, सरकार डरने वाली नहीं हैं।
सांसद ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंक को रोकना बड़ी चुनौती जरूर हैं, लेकिन आतंकियों को सरकार कड़ा जवाब देगी। इसके लिए जहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही हैं, वहीं लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि सरकार व सुरक्षा बल पूरी तरह से उनके साथ है। साथ ही विकास का पहिया भी निरंतर घूमता रहेगा।