{"_id":"66d522e8c0c32cf1d201b4da","slug":"baghpat-gang-rape-victim-student-allegation-rizwan-used-to-teach-how-to-tie-hijab-and-pray-namaz-on-video-call-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में बड़ा खुलासा, वीडियो कॉल पर हिजाब बांधना और नमाज पढ़ना सिखाता था रिजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में बड़ा खुलासा, वीडियो कॉल पर हिजाब बांधना और नमाज पढ़ना सिखाता था रिजवान
Mon, 02 Sep 2024 09:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:10 AM IST
सार
यूपी के इस जिले में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़वाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने विशेष वर्ग के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने कोतवाली में धरना दिया।
विज्ञापन
Baghpat Gang Rape
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत की एक कालोनी में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़वाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार और अन्य लोगों ने हंगामा किया।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित छात्रा ने बताया कि रिजवान ने उसे बहला फुसलाकर फोन पर बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद रिजवान ने वीडियो कॉल पर हिजाब बांधना और नमाज पढ़ना भी सिखाया। छात्रा का आरोप है कि रिजवान ने उसकी वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उस पर बार-बार धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया।
उधर, छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर एक आरोपी का बचाव करने का आरोप लगाकर रविवार को कोतवाली में करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुकाकात कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कालोनी में बनी तनाव की स्थिति
शहर की जिस कालोनी में यह मामला हुआ, वह मिश्रित आबादी वाली कालोनी है। घटना के बाद से कालोनी में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

पुलिस रख रही कॉलोनी की गतिविधि पर नजर
छात्रा के परिजनों ने बताया कॉलोनी में उनके घरों के आसपास वर्ग विशेष के लोगों के काफी मकान हैं, जिससे रात में उनके परिवार पर हमला होने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने पुलिस से रात में सुरक्षा मुहैय्या कराने की मांग की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने रात में कॉलोनी की स्थिति पर नजर रखने के लिए फैंटम पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी। इसके अलावा पीड़िता और आरोपी के घर जाने वाले लोगों और कॉलोनी में लोगों की गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है।

यह है मामला
बागपत शहर की एक कालोनी में रहने वाले शख्स ने बताया कि उसकी बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है, जो शनिवार शाम लापता हो गई। उन्होंने तलाश की तो कालोनी के ही वसीम के घर में रिजवान के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। आरोप लगाया कि वसीम के घर में रिजवान उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह बेटी को लेकर घर आया तो रिजवान, वसीम और रोजू ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

उसकी बेटी का अपहरण करने की कोशिश की। उसकी बेटी ने बताया कि रिजवान और वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। जिसके लिए उससे नमाज भी पढ़वाई गई।
आरोप है कि उसकी बेटी को बहला फुसलाकर रिजवान ने घर में रखे 48 हजार रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी भी ले ली। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और रिजवान, वसीम और रोजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पर एक आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए छात्रा के परिजन और हिंदू संगठनों के लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सीओ हरीश भदौरिया ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीओ का कहना है कि आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर नन्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे, उन्ही के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा के लिए कॉलोनी में पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। -अर्पित विजयवर्गीय, एसपी।