फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, former soldiers says that we are ready for war, and there is tension between India and Pak

युद्ध के लिए तैयार हैं यूपी के इस जिले से 7379 पूर्व सैनिक, कहा- कुर्बानियों से नहीं हटेंगे पीछे

Wed, 27 Feb 2019 08:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Feb 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, former soldiers says that we are ready for war, and there is tension between India and Pak
पूर्व सैनिकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बागपत जिले का इतिहास पूर्व सैनिकों के शौर्य से भरा हुआ है। सीमा पर माहौल गरमाते ही भूतपूर्व सैनिक भी युद्ध के लिए तैयार हैं। बागपत में पूर्व सैनिकों की संख्या 7379 हैं, जबकि सैनिकों की विधवाओं की संख्या 1253 है। भूतपूर्व सैनिकों के कुल 8632 परिवार जिले में हैं। सैनिक संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर शीशपाल सिंह का कहना है कि कुर्बानियों से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिर से तनाव बढ़ गया। सेना में सेवाएं दे चुके बागपत के पूर्व सैनिक दिनभर हालात पर नजर रखे रहे। भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर शीशपाल सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक संगठन किसी भी कदम पर पीछे नहीं हटेगा। सेना की मदद और युद्ध के लिए भी पूर्व सैनिक तैयार हैं।

विज्ञापन

वायुसेना से सेवानिवृत्त राकेश आर्य का कहना है कि वायुसेना पराक्रमी है। देश का गौरव बढ़ा दिया है। पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। पाकिस्तान से आर या पार की लड़ाई होनी चाहिए। सेना को तैयार रहना चाहिए और पूर्व सैनिक भी तैयार हैं।

पूर्व सैनिक चरण सिंह खोखर एडवोकेट ने कहा कि देश को जवाब देना होगा। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। पाकिस्तान को जवाब दिया जाना चाहिए।

पूर्व सैनिक मास्टर महेंद्र सिंह राठी ने कहा कि पूर्व सैनिक भी युद्ध के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान को करारा जवाब देने का वक्त आ गया है। आतंकवाद के खिलाफ आर या पार की लड़ाई होनी ही चाहिए।

सूबेदार राजपाल सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की सीमाओं पर जाने के लिए तैयार हैं। किसी भी कीमत पर देश को पीछे नहीं हटना चाहिए। पाकिस्तान से आर या पार की लड़ाई लड़नी चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed