{"_id":"633d663203e4db6c1b13e31f","slug":"baghpat-farmers-warns-for-movement-if-ban-on-tractors-is-not-taken-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: भाकियू अराजनैतिक की बैठक में बोले किसान-ट्रैक्टर हमारा हवाई जहाज, रोक न हटी तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: भाकियू अराजनैतिक की बैठक में बोले किसान-ट्रैक्टर हमारा हवाई जहाज, रोक न हटी तो होगा आंदोलन
Wed, 05 Oct 2022 04:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:40 PM IST
सार
बागपत के बड़ौत में भाकियू अराजनैतिक की बैठक में किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली में सवारी ढोने पर रोक लगाने को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। बड़ौत के जागोस गांव में किसान नेताओं ने कहा कि ट्रैक्टर किसानों का हवाई जहाज है।
विज्ञापन
बैठक में शामिल किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के तत्वावधान में किसानों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा ट्रैक्टर से सवार ढोने पर रोक लगाएं जाने सहित अन्य समस्याओं पर आक्रोश जताया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रदेश ने लगाई गई रोक को नहीं हटाया तो देश व्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जोगास गांव में आयोजित बैठक की अध्यक्षता तिलकराम ने व संचालन बसंत दांगी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के पश्चिम उप्र महासचिव राजेन्द्र पंवार ने कहा कि ट्रैक्टर किसानों का हवाई जहाज होता है। ट्रैक्टर पर ही सवार होकर किसान परिवार दुख-सुख में अपने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां पर शामिल होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Exclusive: सुरक्षित सफर, छेड़छाड़ जीरो न अब कोई डर, सर्वे में हुआ खुलासा, साल भर में दर्ज हुआ एक मुकदमा
विज्ञापन
ट्रैक्टर से ही घर के कामकाज व सामान ढोने का काम करता है, लेकिन प्रदेश सरकार ने ट्रैक्टर से सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगाकर किसान विरोधी कदम उठाया है, जोकि बर्दास्त नहीं होगा।
जिला संगठन मंत्री संजीव दांगी ने मलकपुर चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न करने, बड़ौत व छपरौली ब्लाक में बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस न लेने पर नाराजगी जताई और किसानों से एकजुट होने का आहवान किया। साथ ही गांव-गांव जाकर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आहवान किया गया।